{"_id":"6a01dde5abca36077904e28a","slug":"four-accused-arrested-for-luring-a-minor-into-theft-bastar-news-c-1-1-noi1494-4267281-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर उसके ही घर में उसी से करवाई चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर उसके ही घर में उसी से करवाई चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार
चार शराबियों ने एक नाबालिग से उसके घर में 1 लाख रुपये नकद व जेवर चोरी करवाए। दो माह बाद खुलासा होने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी फरार है।
गिरफ्तार चारों आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले में चार शराबियों ने एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर उससे उसी के घर में चोरी करवाई। इस बात का खुलासा दो माह के बाद हुआ। जब नाबालिक की मां ने किसी काम से लॉकर को खोला तो उसमें से नकदी के साथ ही ज्वेलरी भी गायब थी। पूछताछ के बाद नाबालिक ने मामले का खुलासा किया। जहां महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थिया शहनाज रिजवी 38 वर्ष निवासी महादेव वार्ड कांकेर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र जो कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है, मोहल्ले एवं आसपास के कुछ नशेड़ी युवकों के संपर्क में आ गया था। युवकों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर घूमने-फिरने एवं खर्च के लिए घर से चोरी करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग द्वारा पिछले दो माह के अंदर घर के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गया। चोरी गए सामान में सोने का झुमका, टाप्स, चैन लॉकेट, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नाक की फुल्ली तथा चांदी के पायल, बिछिया एवं अन्य आभूषण शामिल थे। मामले में थाना कांकेर में धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया, इस मामले में आरोपी दिलीप वलेचा से 1 नग सोने की झुमकी कीमत 4 हजार, आरोपी योगेश सोनी उर्फ बाबू सोनी, खिलेन्द्र देवागंन एवं राहुल संचेती से चोरी की 2 नग सोने की अंगूठियां की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मामले का मुख्य आरोपी दानिश अडवानी वर्तमान में फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।