{"_id":"6a034f17343d8929490940e2","slug":"four-children-were-burnt-in-a-fire-emanating-from-the-ground-treatment-continues-at-mecca-bastar-news-c-1-1-noi1494-4272880-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: फैक्टरी की जमीन से निकलती है आग, वहां खेलने गए चार बच्चे झुलसे, मेकाज में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: फैक्टरी की जमीन से निकलती है आग, वहां खेलने गए चार बच्चे झुलसे, मेकाज में इलाज जारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 10:37 PM IST
Link Copied
शहर के बलिराम कश्यप में इन दिनों यहां के निवासियों के मन मे दहशत देखी जा रही है। जिसका कारण है कि यहां पर बंद पड़ी एक फैक्टरी की जमीन से आग निकल रही है। जिसमें खेलने गए चार बच्चों के पैर झुलस गए। बच्चों की इस हालत को देख परिजनों ने बच्चों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया है।
मामले की जानकारी देते हुए वार्ड के लोगों ने बताया कि बलिराम कश्यप वार्ड में एक फैक्टरी संचालित हुआ करती थी। लेकिन बाद में किसी कारणों से इस फैक्टरी को बंद कर दिया गया था। लगातार बंद पड़ी इस फैक्टरी में मोहल्ले के बच्चे खेलने के लिए जाया करते थे। लेकिन आज जब सुबह चार बच्चे खेलने के लिए गए हुए थे, तभी उस बंद पड़े फैक्टरी की जमीन से आग निकलने लगी तो वहां खेल रहे बच्चों के पैर झुलस गए।
बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। जहां इन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर फैक्टरी के मालिक को भी बुलाया गया है। साथ ही इस मामले को देखते हुए वार्ड में दहशत देखी जा रही है। परिवार के लोग इस फैक्टरी में जाने से बच्चों को लगातार मना कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायल बच्चे की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।