फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of a young man rolling in soya chaap dough

सोया चाप के आटे पर लोटते युवक का VIDEO: वायरल वीडियो देख खाना छोड़ देंगे चाप; स्टोर ढूंढने में दिनभर भटकी टीम

Sun, 26 Jul 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 10:45 PM IST
सार

एक वीडियो में अस्वच्छ तरीके से खाद्य सामग्री तैयार करते लड़का दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। प्रशासन ने जांच की है पर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Video of a young man rolling in soya chaap dough
सोया चाप के आटे पर लगाई लोट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर सोया तैयार करने के दौरान उसमें लोटते युवक का वीडियो वायरल होने से हाइजीन को लेकर सोशल मीडिया पर साल उठने लगे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक ट्विटर (एक्स) हैंडल ने वीडियो सेक्टर-27 के होने का दावा किया। इसके बाद वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें दिनभर स्टोर की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन



बता दें, सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट और सेक्टर 27 की इंदिरा मार्केट शहर की चर्चित मार्केट हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उस वायरल वीडियो के बाद गंदे तरीके से सोया तैयार करने के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। 37 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा गया कि एक युवक मैदा या आटा के एक घोल तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घोल किसी स्वच्छ जगह पर नहीं, बल्कि जमीन की फर्श पर तैयार किया जा रहा है। उसी घोल में युवक लोटकर उसे मिक्स कर रहा है। जबकि अन्य कर्मी उसके ऊपर पाइप के जरिए पानी डाल रहे हैं। दूसरी तरफ उसे पकाया भी जा रहा है। वीडियो में ऐसा लग रहा है, मानों वह उस घोल को तैयार कम, बल्कि उसके साथ खेल रहे हों और लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खेल रहे हों। 
 

विज्ञापन

दिनभर स्टोर तलाशती रही खाद्य सुरक्षा की टीम, नहीं लगा सुराग
इस मामले को लेकर जब जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले का एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उसमें लगे गाने और अजीबोगरीब वीडियो के चलते उसे संदिग्ध माना जा रहा है। फिर भी रविवार को कई टीमें सेक्टर 27 और उसके आसपास ऐसे स्टोर की तलाश में जुटी रहीं। 

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए टीमें भी सक्रिय कर दी है। हालांकि प्रशासन की जानकारी में सेक्टर 27 में ऐसा कोई स्टोर नहीं है, फिर भी तलाश जारी है। -सर्वेश मिश्रा, सहायक खाद्य आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, गौतमबुद्ध नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed