CG News: जगदलपुर में दो अलग-अलग जगह डूबने से दो युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने निकाले शव
जगदलपुर में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से कोंडागांव के दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल में नहाते समय बह गया, जबकि दूसरा करकानार पुल के पास नदी में पैर फिसलने से डूब गया। दोनों के शव रेस्क्यू के बाद बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारडूम थाना क्षेत्र स्थित मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल में सोमवार रात नहाने के दौरान कोंडागांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय समिति ने रेस्क्यू अभियान चलाकर देर रात शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मारडूम थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि कोंडागांव निवासी 22 वर्षीय टंकेश्वर नाग अपने एक दोस्त के साथ बाइक से मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल घूमने आया था। दोनों युवक झरने के नीचे नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टंकेश्वर का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।
साथी युवक ने तुरंत मेन्द्रीगुमर समिति के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद समिति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान शुरू किया और रात करीब 12 बजे टंकेश्वर का शव बरामद कर लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पढे़ं: 3400 करोड़ के कथित शराब घोटाला केस में कांग्रेस नेता पर ईडी का शिकंजा, रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
करकानार पुल पर भी युवक की डूबने से मौत
उधर, कोंडागांव जिले के बनियागांव निवासी 26 वर्षीय हेमलाल पोयाम अपने छह दोस्तों के साथ जगदलपुर घूमने आया था। इसके बाद सभी ककनार चौकी क्षेत्र के करकानार पुल के पास पिकनिक मनाने पहुंचे। खाना खाने के बाद हेमलाल हाथ धोने के लिए नदी किनारे गया, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।
साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर हेमलाल का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।