Hindi News
›
Columns
›
Opinion
›
cyber-fraud-new-crime-empire-un-report-asia-pacific-digital-scam
{"_id":"6a62bd69f11da7c191038369","slug":"cyber-fraud-new-crime-empire-un-report-asia-pacific-digital-scam-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध के नए साम्राज्य: साइबर ठगी का वैश्विक जाल, डिजिटल दुनिया के लिए नई सुरक्षा चुनौती","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
अपराध के नए साम्राज्य: साइबर ठगी का वैश्विक जाल, डिजिटल दुनिया के लिए नई सुरक्षा चुनौती
संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की रिपोर्ट कहती है कि ये गिरोह कॉरपोरेट फ्रेंचाइजी की तरह, खासकर दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों में अपना नेटवर्क चला रहे हैं और मनी लॉन्ड्रिंग व डाटा चोरी जैसी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों ने 114.1 अरब डॉलर तक का चूना लगाया, जो सिर्फ आर्थिक क्षति का संकेत नहीं, बल्कि इसका भी प्रमाण है कि डिजिटल तकनीक ने संगठित अपराध की सीमाओं से परे जाकर ऐसी समानांतर आपराधिक अर्थव्यवस्था खड़ी कर दी है, जो विभिन्न देशों के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। दरअसल, साइबर ठगी का स्वरूप पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदला है और अब यह डीपफेक वीडियो, डिजिटल अरेस्ट, नकली निवेश प्लेटफॉर्म, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले और फर्जी नौकरी के प्रस्तावों तक पहुंच चुकी है। चिंताजनक तथ्य यह है कि ये अपराध अब व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं रहे। संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की रिपोर्ट कहती है कि ये गिरोह कॉरपोरेट फ्रेंचाइजी की तरह, खासकर दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों में अपना नेटवर्क चला रहे हैं और मनी लॉन्ड्रिंग व डाटा चोरी जैसी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। रिपोर्ट इस तथ्य को उजागर करती है कि इनका नेटवर्क म्यांमार और लाओस से पूर्वी तिमोर, प्रशांत द्वीपसमूह और अफ्रीका तक फैल चुका है। ये नेटवर्क धनशोधन, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराध को एक-दूसरे से जोड़कर बहुस्तरीय आपराधिक अर्थव्यवस्था बना चुके हैं। यही कारण है कि किसी एक देश की पुलिस या कानून प्रवर्तन एजेंसी अकेले इसका समाधान नहीं कर सकती। जाहिर है कि अब यह समस्या केवल कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और नागरिकों के भरोसे की भी है। भारत में यूपीआई और ई-कॉमर्स के विस्तार ने अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। हालांकि, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, जागरूकता अभियानों इत्यादि प्रयासों के बावजूद साइबर अपराधों में उल्लेखनीय वृद्धि चिंताजनक है। डिजिटल युग में अगर लोगों का विश्वास ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल सेवाओं से उठने लगा, तो इसका प्रतिकूल असर आर्थिक विकास, नवाचार और डिजिटल समावेशन पर भी पड़ेगा। इसलिए, साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नहीं, बल्कि सरकार, तकनीकी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। हमें तेजी से अपनी सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था और वैश्विक सहयोग को भी मजबूत करना होगा। तभी हम अपराध के इस नए साम्राज्य को सीमित करते हुए डिजिटल क्रांति के लाभों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।