{"_id":"6a0454fef1b1a12a800bc711","slug":"bangladesh-players-gain-big-in-icc-rankings-after-historic-test-win-over-pakistan-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत का बड़ा इनाम, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ICC Rankings: पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत का बड़ा इनाम, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान पर 104 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक समेत कई खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। इस जीत के बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।
नजमुल हुसैन शांतो
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बांग्लादेश की पहली जीत भी है।
कप्तान शांतो ने लगाई सबसे बड़ी छलांग
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाया और दूसरी पारी में अहम 87 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच बने शांतो आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 16 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
मुशफिकुर और मोमिनुल को भी फायदा
मुशफिकुर रहीम ने मैच में 71 और 22 रन बनाए, जिसके बाद वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मोमिनुल हक ने 91 और 56 रन की पारियां खेलीं। इसका फायदा उन्हें 12 स्थान की छलांग के रूप में मिला और अब वह 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार
बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दूसरी पारी में 5/92 का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर 64वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
पाकिस्तान को हार के बीच एक खुशखबरी
हालांकि पाकिस्तान को हार मिली, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के लिए अच्छी खबर आई है। पहली पारी में 5/92 लेने के बाद वह आईसीसी रैंकिंग में दोबारा लौटे हैं और 28वें स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं डेब्यू करने वाले अब्दुल्लाह फजल और अजैन अवैस भी रैंकिंग में क्रमशः 75वें और 82वें स्थान पर शामिल हुए हैं।
WTC तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला बांग्लादेश
इस दमदार जीत के बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यह जीत टीम के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। मीरपुर टेस्ट सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़ा संदेश है। टीम ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा और खिलाड़ियों ने ICC रैंकिंग में छलांग लगाकर इस जीत को और खास बना दिया।
Trending Videos