{"_id":"6a045e27f6eba734e30f9382","slug":"ipl-2026-punjab-kings-prabhsimran-singh-speaks-shares-instagram-story-on-rumours-of-gaining-weight-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या सच में बढ़ गया प्रभसिमरन का वजन? PBKS के सलामी बल्लेबाज ने लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट कर दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: क्या सच में बढ़ गया प्रभसिमरन का वजन? PBKS के सलामी बल्लेबाज ने लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट कर दिया जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 13 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने तेजी से बढ़ रहे वजन की अफवाहों का खंडन करते हुए अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। आइये देखते हैं...
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब किंग्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 के बीच अपने बढ़ते वजन को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रभसिमरन का वजन मौजूदा सीजन के दौरान लगभग 10 किलो बढ़ गया है। इन खबरों के बीच बल्लेबाज ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस दिखाई और साथ में चुप्पी वाली इमोजी लगाकर आलोचकों को जवाब दिया।
Trending Videos
(फोटो क्रेडिट: प्रभसिमरन सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IANS
प्रभसिमरन का प्रदर्शन
25 वर्षीय प्रभसिमरन इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 382 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.44 और स्ट्राइक रेट 169.02 का रहा है। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं। टीम के लिए उनसे ज्यादा रन केवल ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ने बनाए हैं।
हालांकि पिछले तीन मुकाबलों में प्रभसिमरन का बल्ला शांत रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15 रन बनाए। उनकी खराब फॉर्म का असर पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है।

प्रीति जिंटा ने फर्जी खबरों पर जारी किया बयान
इसी बीच टीम को लेकर अनुशासनहीनता और खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन खबरों के बाद फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी। प्रीति जिंटा ने कहा कि खेल में आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन टीम और खिलाड़ियों की छवि खराब करने के लिए झूठी कहानियां फैलाना गलत है। उन्होंने मीडिया और वेरिफाइड अकाउंट्स से बिना पुष्टि खबरें साझा न करने की अपील की। पंजाब किंग्स ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि आलोचना और मजाक खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी कहानियां फैलाना सही नहीं है। फ्रेंचाइजी ने लोगों से तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही खबरें साझा करने की अपील की।

There’s a difference between criticism & calculated misinformation. Healthy debate around the game is welcome, but the deliberate spread of fake narratives to damage individuals, the team, or the brand should not & will not be taken lightly. I urge everyone including verified… https://t.co/yeqbsTwLBd
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 12, 2026
Criticism, banter, and opinions are part of sport. Fake stories and made-up narratives for cheap engagement are not. We urge everyone to verify facts before spreading misinformation for attention or traction.
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 12, 2026
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IANS
लगातार हार से दबाव में पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स का हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 223 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा दिया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 163 रन बना सकी।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 202/7 तक ही पहुंच सकी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210 रन बनाने के बावजूद गेंदबाज लक्ष्य नहीं बचा पाए। खराब फील्डिंग, आसान कैच छोड़ना और गेंदबाजों की महंगी इकोनॉमी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। एक समय अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली पंजाब अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। टीम के खाते में 13 अंक हैं।