सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SRH Captain Pat Cummins Fined Rs 12 Lakh for Slow Over Rate Against GT; IPL 2026

IPL 2026: SRH को दोहरा झटका! GT के खिलाफ 86 रन पर ढेर होने वाली सनराइजर्स के कप्तान कमिंस पर चला BCCI का चाबुक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 May 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रन की करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी भी बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।

SRH Captain Pat Cummins Fined Rs 12 Lakh for Slow Over Rate Against GT; IPL 2026
पैट कमिंस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'यह इस सीजन में उनकी टीम का न्यूनतम ओवर रेट नियम के तहत पहला अपराध था, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'
Trending Videos

गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत
गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 168/5 का स्कोर बनाया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 61 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएच की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में Travis Head को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और स्मरण रविचंद्रन को आउट कर सनराइजर्स का स्कोर 32/4 पर ला दिया। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और सिर्फ 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई।

कमिंस ने दिखाई थोड़ी लड़ाई
कप्तान कमिंस ने अंत में कुछ बड़े शॉट लगाए और नौ गेंदों में 19 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। लेकिन उनका यह प्रयास टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सका। इस भारी हार से सनराइजर्स के नेट रन रेट को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हालांकि टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन टॉप-2 में जगह बनाने के लिए आने वाले मुकाबलों में दमदार वापसी करनी होगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मैच हर लिहाज से खराब रहा। बल्लेबाजी फ्लॉप हुई, टीम बड़ी हार झेली और कप्तान पर जुर्माना भी लगा। अब कमिंस एंड कंपनी को जल्दी संभलना होगा, वरना प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed