सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Women's T20 World Cup 2026: Australia Squad Announced; Sophie Molineux to Captain 15-Member Team

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मार्च में हुए कैरेबियन दौरे से बाहर रहने वाली ग्रेस हैरिस को टीम में जगह दी गई है, तो सदरलैंड भी टीम में वापस आ गई हैं। 

Women's T20 World Cup 2026: Australia Squad Announced; Sophie Molineux to Captain 15-Member Team
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान कर दिया गया है। स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में बाएं हाथ की अनुभवी तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को जगह दी गई है, जबकि डार्सी ब्राउन को बाहर कर दिया गया है। टीम में एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, और बेथ मूनी जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
Trending Videos

हैमिल्टन ने पिछले साल आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के सात गेंदबाजी विकल्पों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में गेंदबाजी के विकल्पों में मेगन शुट्ट, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, मैकग्राथ, पेरी और निकोला कैरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में हुए कैरेबियन दौरे से बाहर रहने वाली ग्रेस हैरिस को टीम में जगह दी गई है, तो सदरलैंड भी टीम में वापस आ गई हैं। 2009 से लगातार टी20 विश्व कप खेल रहीं एलिस पेरी विश्व कप में इस बार अपने 50 मैच पूरे करेंगी। निकोला कैरी 2020 के बाद अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी, तीन साल नेशनल टीम से बाहर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में नेशनल टीम में लौटी हैं। अलाना किंग भी टीम में शामिल हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ताहलिया विल्सन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम। 

ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed