{"_id":"6a03f28317137d1c8c003ade","slug":"ipl-2026-preity-zinta-punjab-kings-warn-against-fake-stories-amid-social-media-scrutiny-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या पंजाब के खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश हो रही है? प्रीति जिंटा हुईं नाराज, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: क्या पंजाब के खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश हो रही है? प्रीति जिंटा हुईं नाराज, दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 May 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार
लगातार हार और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और फ्रेंचाइजी ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों ने फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की है। टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।
प्रीति जिंटा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार हार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने टीम को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इसी बीच टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और फ्रेंचाइजी ने फर्जी खबरों के खिलाफ खुलकर बयान जारी किया है। मंगलवार, 12 मई को प्रीति जिंटा और पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए कोई भी जानकारी साझा न करें।
Trending Videos
शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती सात मुकाबलों में से छह जीते और लगातार अपराजित रही। इसी दौरान टीम ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में टीम की लय बिगड़ गई। पंजाब लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और टॉप-2 से नीचे खिसक गई है। इससे टीम पर दबाव बढ़ गया है।

खिलाड़ियों को लेकर फैल रही थीं अफवाहें
टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गईं। युजवेंद्र चहल को लेकर कथित वेपिंग विवाद की बातें सामने आईं। वहीं प्रभसिमरन सिंह की फिटनेस, वजन और खिलाड़ियों के रवैये को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जाने लगीं। इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन लगातार बढ़ती अफवाहों के बाद टीम प्रबंधन सामने आया।

प्रीति जिंटा ने दी सख्त चेतावनी
प्रीति जिंटा ने अपने बयान में साफ कहा कि आलोचना और गलत सूचना फैलाने में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा, 'आलोचना और सोची-समझी गलत जानकारी फैलाने में फर्क होता है। खेल को लेकर स्वस्थ बहस का स्वागत है, लेकिन खिलाड़ियों, टीम या ब्रांड की छवि खराब करने के लिए झूठी कहानियां फैलाना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैं सभी लोगों, सत्यापित अकाउंट्स और मीडिया से अपील करती हूं कि बिना पुष्टि के किसी जानकारी को आगे न बढ़ाएं। धन्यवाद।'

पंजाब किंग्स ने भी दिया जवाब
फ्रेंचाइजी ने भी अपने बयान में कहा कि खेल में आलोचना, मजाक और राय देना सामान्य बात है, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी कहानियां बनाना गलत है। टीम ने कहा, 'आलोचना, मजाक और राय खेल का हिस्सा हैं। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी कहानियां और गढ़ी गई बातें स्वीकार्य नहीं हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि ध्यान खींचने के लिए गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें।'

अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में टीम
हालांकि पंजाब किंग्स की फॉर्म चिंता का विषय है, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर हार-जीत के साथ आलोचना भी होती है, लेकिन पंजाब किंग्स ने साफ कर दिया है कि अफवाहों और झूठी खबरों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे समय में प्रीति जिंटा का खुलकर टीम के साथ खड़ा होना खिलाड़ियों का मनोबल जरूर बढ़ाएगा।