सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa named veteran fast bowler Shabnim Ismail in their 15-member squad for ICC Women’s T20 World Cup

Women's T20 World Cup: शब्निम इस्माइल ने संन्यास से वापसी का किया एलान, द.अफ्रीका की विश्व कप टीम में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 May 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अगले महीने से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए राहत की बात है कि शब्निम इस्माइल ने संन्यास से वापसी की है और उन्हें इस 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

South Africa named veteran fast bowler Shabnim Ismail in their 15-member squad for ICC Women’s T20 World Cup
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान हो गया है। 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शब्निम इस्माइल को विश्व कप की टीम में जगह मिली है। इस्माइल ने संन्यास से वापसी का एलान किया जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का यह फैसला चौंकाने वाला है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ट करेंगी। 
Trending Videos

इस्माइल-कैप की जोड़ी फिर मैदान में दिखेगी
113 टी20 मैचों में 123 विकेट ले चुकीं इस्माइल नई गेंद से अपनी पुरानी जोड़ीदार मारिजेन कैप के साथ जुड़ेंगी। कैप बीमारी से उबरकर वापस कर रही हैं। पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने भी संन्यास से वापसी के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें भी टीम में चुना गया है। टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ट करेंगी। मुख्य नामों में ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका शामिल हैं। विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में जगह मिली है। एनेके बॉश, जिन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया था, इस बार टीम में जगह नहीं बना पाई हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा, इस्माइल जैसी खिलाड़ी का वापस आना टीम के लिए बहुत मायने रखता है। उनमें अभी भी दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने और टीम को कुछ खास उपलब्धि दिलाने में मदद करने की कितनी ललक है। हमें मारिजेन, डेन और कराबो जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की भी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप 1 में शामिल है दक्षिण अफ्रीका
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में शामिल है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, और पाकिस्तान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शब्निम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन और डेन वैन नीकेर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed