GT vs SRH Highlights: 86 रन पर ऑलआउट हुई हैदराबाद, बड़ी जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष पर पहुंचा गुजरात
{"_id":"6a031d014ee813e93b01ebb0","slug":"gt-vs-srh-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2026-56th-match-updates-2026-05-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs SRH Highlights: 86 रन पर ऑलआउट हुई हैदराबाद, बड़ी जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष पर पहुंचा गुजरात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
GT vs SRH Indian Premier League 2026: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। गुजरात ने हैदराबाद को 169 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन हैदराबाद की टीम 86 रन पर ही ढेर हो गई।
गुजरात बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:55 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: गुजरात की बड़ी जीत
कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई।हैदराबाद के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जो 19 रन बनाकर आउट हुए।
10:50 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: कमिंस पवेलियन लौटे
प्रसिद्ध कृष्णा ने पैट कमिंस को आउट कर हैदराबाद को नौवां झटका दिया। कमिंस नौ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।10:41 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद को आठवां झटका
जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और शिवांग कुमार को पवेलियन की राह दिखाई। शिवांग छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।10:32 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: होल्डर को दूसरी सफलता
जेसन होल्डर ने नीतीश रेड्डी को आउट कर हैदराबाद को सातवां झटका दिया। होल्डर ने इस ओवर में पहले क्लासेन को आउट किया और अब नीतीश रेड्डी को पवेलियन की राह दिखाई। नीतीश चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।10:27 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: क्लासेन पवेलियन लौटे
जेसन होल्डर ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी है। क्लासेन 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।10:23 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई
प्रसिद्ध कृष्णा ने सलिल अरोड़ा को आउट कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया है। सलिल और क्लासेन के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रसिद्ध ने इसे तोड़ा। हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 56 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। सलिल 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने क्लासेन के साथ 24 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: क्लासेन-सलिल की साझेदारी
शुरुआती झटकों के बाद हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा के बीच साझेदारी पनप रही है। नौ ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद ने चार विकेट पर 54 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंदों पर 115 रन बनाने हैं।10:04 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका
कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी है और हैदराबाद को चौथा झटका दिया है। रबाडा ने समारन रविचंद्रन को आउट किया जो उनका इस मैच का तीसरा शिकार बने। रविचंद्रन 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।09:52 PM, 12-May-2026
GT vs SRH Live Score: ईशान पवेलियन लौटे
कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। रबाडा ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौकों और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।09:43 PM, 12-May-2026