सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   'The absence of Indian players will certainly be felt,' says ETPL T20 League co-founder Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan: 'भारतीय खिलाड़ियों की कमी जरूर महसूस होगी', बोले ईटीपीएल टी20 लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट और ओलंपिक को लेकर अपनी राय रखते हुए अभिषेक ने कहा, 'यह खेल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। अगर क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है तो यह पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा।'

'The absence of Indian players will certainly be felt,' says ETPL T20 League co-founder Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया। 
Trending Videos

'काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा'
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'ईटीपीएल को लेकर रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। हमने छठी टीम के तौर पर डबलिन गार्डियंस का ऐलान किया है। इस लीग में अब कुल छह टीमें हो चुकी हैं, जिनमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम शामिल हैं। यहां सभी शहरों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ को लेकर कही यह बात
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उनको टीम से जोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जिस दिन उनसे बातचीत शुरू हुई, उन्होंने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी चर्चाएं और मीटिंग्स बेहद सहज रही।'

'क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान'
अभिषेक ने आगे कहा, 'मुझे राहुल द्रविड़ की यह बात काफी पसंद आई कि वह सिर्फ बिजनेस पहलू पर नहीं, बल्कि क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनके लिए खिलाड़ियों की क्वालिटी और खेल का स्तर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम जानते थे कि उनका फोकस क्रिकेट पर होगा। मैं उन्हें ईटीपीएल में मालिक के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।'

'भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी'
ईटीपीएल के खिलाड़ियों को लेकर भी अभिषेक बच्चन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी आईपीएल के बाहर नहीं खेल सकते, इसलिए ईटीपीएल में भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन दुनियाभर के कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं, जो इसे एक मजबूत टूर्नामेंट बनाते हैं। यह समय बेहद रोमांचक होगा।'

क्रिकेट और ओलंपिक पर राय
क्रिकेट और ओलंपिक को लेकर अपनी राय रखते हुए अभिषेक ने कहा, 'यह खेल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। अगर क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है तो यह पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी है, वह ओलंपिक जैसे मंच पर और भी बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed