{"_id":"6a0340e6120082b36500190a","slug":"kkr-vs-rcb-will-varun-not-play-against-rcb-shane-watson-provides-an-update-optimistic-about-playoff-chances-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RCB: क्या आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण? वाटसन ने दिया अपडेट; प्लेऑफ की उम्मीदों पर दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RCB: क्या आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण? वाटसन ने दिया अपडेट; प्लेऑफ की उम्मीदों पर दिया ये जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 May 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
केकेआर को अगर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी है तो उसे सभी मुकाबले जीतने होंगे। टीम का सामना अब आरसीबी से है, लेकिन शेन वाटसन का कहना है कि इस मैच में वरुण चक्रवर्ती का खेलना मुश्किल है।
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होना है। इससे पहले केकेआर को झटका लगा है क्योंकि टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का इस मैच में खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। टीम के सहायक कोच शेन वाटसन ने वरुण को लेकर जो अपडेट दिया है उससे केकेआर के प्रशंसकों को निराशा मिलेगी।
Trending Videos
केकेआर ने की है वापसी
वाटसन ने बताया कि पिछले मैच में बाएं पैर में लगी चोट के कारण स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का अगले मैच में खेलना संदिग्ध है। अगर वरुण इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो टीम के लिए यह झटका होगा। केकेआर ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और लगातार मैच जीते हैं। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा बनाए रखने के लिए उसे आरसीबी को हर हाल में हराना होगा।

वाटसन को प्लेऑफ में पहुंचने का भरोसा
वाटसन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स धीमी शुरूआत के बाद अब एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर काबिज केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी सारे मैच जीतने होंगे। साथ ही अपना नेट रन रेट भी बेहतर रखना होगा। वाटसन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हमने भविष्य के बारे में अभी बात नहीं की है। पिछले कुछ मैचों में खास तौर पर काफी प्रभावी प्रदर्शन रहा है और अब टीम सभी पहलुओं में अच्छा खेल रही है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमें पता है कि धीमी शुरुआत के बाद भी टीमें फाइनल में पहुंची हैं। आईपीएल का इतिहास यह दिखाता है और हमें पता है कि यह संभव है।
वाटसन ने कहा कि टीम को नीलामी के बाद बदलाव से सामंजस्य बिठाने में समय लगा। उन्होंने कहा, हर किसी को टीम में ढलने में थोड़ा समय लगना ही था। अब सब कुछ ठीक है और हमारा बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा है। हमें पता चल रहा है कि टीम के लिए क्या सही है।