सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Tamim Iqbal Breaks Silence On Bangladesh T20 World Cup Exclusion Row

T20 WC: तमीम इकबाल बोले- भारत के लिए बांग्लादेश सुरक्षित; विश्वकप विवाद को लेकर पूर्व BCB अध्यक्ष को भी घेरा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के विवाद पर तमीम इकबाल ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आईसीसी नरम रुख में था और समाधान की गुंजाइश थी, लेकिन पूर्व बीसीबी प्रशासन मामले को सही ढंग से संभाल नहीं सका।

Tamim Iqbal Breaks Silence On Bangladesh T20 World Cup Exclusion Row
तमीम इकबाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ भारत की खिताबी जीत के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विवाद के लिए भी याद किया जाएगा। अब इस पूरे मामले पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने पहली बार खुलकर बयान दिया है। हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम प्रमुख बनाए गए तमीम ने माना कि यह स्थिति बेहतर तरीके से संभाली जा सकती थी। उन्होंने भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर उम्मीद भी जताई है और कहा है कि बांग्लादेश भारत के लिए सुरक्षित है।
Trending Videos

'आईसीसी नरम था, हल निकल सकता था'
तमीम इकबाल ने पूर्व बीसीबी प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने मामले को सही तरीके से नहीं संभाला। तमीम ने कहा, 'जब टी20 वर्ल्ड कप का मुद्दा हुआ, तब शायद मैं पहला व्यक्ति था जिसने आवाज उठाई। जो किया गया और जिस तरह पिछला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसे संभाल रहा था, वह सही नहीं था। आईसीसी नरम था, समाधान निकालने की गुंजाइश थी। हमें रास्ता ढूंढना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमने बिना बातचीत के वर्ल्ड कप गंवा दिया'
तमीम ने भावुक अंदाज में कहा कि बांग्लादेश ने बहुत संघर्ष करके विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन बिना सही संवाद के बड़ा मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा, '1996-97 को याद कीजिए, जब हमने केन्या को हराकर वर्ल्ड कप में जगह बनाई थी। लोग सड़कों पर जश्न मना रहे थे। उसी जश्न ने बच्चों को क्रिकेट से जोड़ा। लेकिन हमने बिना ठीक से बातचीत किए एक वर्ल्ड कप छोड़ दिया। उस टीम में ऐसे खिलाड़ी भी रहे होंगे जिन्हें दोबारा कभी वर्ल्ड कप खेलने का मौका न मिले। यह बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।'

बीसीसीआई से रिश्तों पर भी दिया बयान
तमीम इकबाल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से रिश्तों को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास से उनके अच्छे संबंध हैं। तमीम ने कहा, 'मैंने मिथुन मन्हास के साथ काफी क्रिकेट खेली है। आईपीएल में हम एक ही टीम में थे। वह कई बार बांग्लादेश आ चुके हैं। उनसे मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।'

भारत के लिए बांग्लादेश सुरक्षित: तमीम
तमीम ने सुरक्षा को लेकर भी भरोसा दिलाया और कहा कि भारत के लिए बांग्लादेश में कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'देश की सुरक्षा इस समय शानदार है। कोई खतरा नहीं है और भारतीय टीम के लिए कभी कोई सुरक्षा समस्या नहीं रही। जब भारत यहां आता है तो पूरा स्टेडियम भर जाता है। लोग इस मुकाबले को पसंद करते हैं।'

भारत-बांग्लादेश सीरीज की उम्मीद
तमीम ने कहा कि अब बीसीबी और बीसीसीआई के बीच कोई वास्तविक समस्या नहीं है और भविष्य में दोनों देशों के बीच सीरीज संबंधों को नई दिशा दे सकती है। उनके बयान से साफ है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब पुराने विवाद पीछे छोड़कर भारत से रिश्ते मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed