{"_id":"6a041526b19fb90c1f06ed78","slug":"priyadarshan-poses-with-sanju-samson-says-he-feels-proud-ipl-2026-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: संजू सैमसन संग फोटो खिंचवाकर भावुक हुए प्रियदर्शन, बोले- हर मलयाली फैन के लिए गर्व का पल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: संजू सैमसन संग फोटो खिंचवाकर भावुक हुए प्रियदर्शन, बोले- हर मलयाली फैन के लिए गर्व का पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के साथ तस्वीर साझा कर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि एक मलयाली और क्रिकेट प्रेमी होने के नाते संजू के साथ खड़ा होना गर्व का पल है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
सैमसन और प्रियदर्शन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के साथ तस्वीर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि संजू के साथ तस्वीर लेना उनके लिए गर्व का क्षण है। प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं।
Trending Videos
मलयाली फैंस के लिए बताया गर्व का पल
प्रियदर्शन ने खुद को क्रिकेट प्रेमी बताते हुए लिखा, 'एक मलयाली और क्रिकेट प्रेमी होने के नाते, संजू सैमसन के साथ तस्वीर के लिए खड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह हर मलयाली क्रिकेट फैन के लिए गर्व का पल है।' उनकी इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू सैमसन का बढ़ता कद
संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2026 टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में केरल टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सिनेमा जगत का बड़ा नाम हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी और मलयालम सिनेमा में 90 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'हंगामा', 'भागम भाग' और 'दे दना दन' शामिल हैं। प्रियदर्शन की हालिया रिलीज भूत बंग्ला है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी शैली में बनाई गई है। एक सफल फिल्म निर्देशक और लोकप्रिय क्रिकेटर की यह मुलाकात फैंस को खूब पसंद आ रही है। प्रियदर्शन का यह पोस्ट दिखाता है कि संजू सैमसन सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में भी खास जगह बना चुके हैं।