फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक ड्रॉ के बाद क्या-क्या बोले कप्तान, रहाणे ने कैसे फूंकी टीम इंडिया में जान?

Mon, 11 Jan 2021 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 11 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane says Draw is as big as win and Hanuma vihari knock to me was more special than his Test century
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ करने के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोमवार को कहा कि पांचवें दिन के खेल के पहले टीम की योजना नतीजे के बारे में सोचे बिना आखिर तक संघर्ष करने की थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐतिहासिक ड्रॉ के बाद रहाणे ने और क्या क्या कहा...?

ajinkya rahane says Draw is as big as win and Hanuma vihari knock to me was more special than his Test century
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) के पवेलियन लौटने के बाद हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने शाम पूरे सत्र में बल्लेबाजी कर घरेलू टीम को जीत से दूर रखा। रहाणे ने मैच के बाद कहा, ' दिन का खेल शुरू होने से पहले हमने अपना जज्बा दिखाने और अंत तक संषर्ष करने के बारे में बात की थी। हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे थे। जिस तरह से आज हमने संघर्ष किया खासकर पूरे मैच में उससे वास्तव मैं खुश हूं।'

ajinkya rahane says Draw is as big as win and Hanuma vihari knock to me was more special than his Test century
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

उन्होंने कहा, 'पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विकेट पर 200 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन हमने उन्हें 338 रन पर आउट करके वापसी की।' रहाणे ने कहा कि पंत को हनुमा विहारी से पहले पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इसलिए भेजा गया ताकि क्रीज पर बायें और दायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajinkya rahane says Draw is as big as win and Hanuma vihari knock to me was more special than his Test century
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC

कप्तान ने कहा, 'विहारी और अश्विन की तारीफ करनी होगी लेकिन ऐसे कुछ क्षेत्र हैं जहां हम (चौथे टेस्ट से पहले) सुधार सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने अंत में बल्लेबाजी की और जज्बा दिखाया वह वास्तव में अच्छा था। पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे भी श्रेय दिया जाना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed