स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। रसेल की पत्नी और सुपरमॉडल जैसिम लॉरा गर्भवती हैं। खुद रसेल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दुनिया से यह खुशखबरी बांटी। इतना ही नहीं एक मजेदार खेल खेलकर रसेल ने दुनिया में आने वाले नवजात के बेटा या बेटी होने के बारे में भी बताया।
VIDEO: मां बनने वालीं हैं सुपरमॉडल लॉरा, पति आंद्रे रसेल ने बताया बेटी होगी या बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रसेल ने सोमवार को एक बेहद सुंदर तस्वीर शेयर कर, नई खुशियों के बारे में बताया। फोटो में रसेल और लॉरा दोनों ही सफेद आउटफीट्स में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में गुब्बारे और फूल पूरे माहौल को और खुशनुमा बना रहे हैं।
A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on
साथ ही इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने एक वीडियो भी शेयर किया। जहां जैसिम लॉरा के पास एक बड़ी सी क्रिकेट बॉल है और रसेल बल्ला हाथों में बल्ला थामे हुए हैं। चुनिंदा बेहद करीबी लोगों के बीच हुए इस समारोह में लॉरा की अंडरआर्म बॉल को रसेल ने जैसे ही मारा, हवाओं में गुलाबी रंग उड़ने लगा। यह एक सरप्राइज था। शायद इसी गुलाबी रंग के बाद रसेल ने बताया कि उन्हें बेटी होने वाली है।
A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on
इसके पहले कैरेबियाई प्रीमियर लीग के एक मैच में चोटिल होने के बाद रसेल को स्ट्रेचर से मैदान के बाहर जाना पड़ा था। सेंट लूसिया के पेसर की एक तेज गेंद रसेल के हेलमेट से टकराई थी, जिसके बाद रसेल मैदान पर ही धराशायी हो गए थे। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।