सब्सक्राइब करें
MI Inning
93/1 (7.1 ov)
Will Jacks 46(22)*
Ryan Rickelton 44 (21)
Mumbai Indians elected to bat

एशेज 2019: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तोड़ा अपना ही 91 साल पुराना यह रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 26 Aug 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Ashes 2019: England breaks 91 year old own record to win over australia in 3rd match at leeds
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

बेन स्टोक्स (135*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन ली। लीड्स में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने कंगारुओं को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 



Trending Videos
Ashes 2019: England breaks 91 year old own record to win over australia in 3rd match at leeds
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच को जीतने के लिए मेजबान टीम को 359 रन का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड ने 286 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे लेकिन वह स्टोक्स और जैक लीच (1) ने मोर्चा संभाला और 10वें विकेट के लिए नाबाद 62 गेंदों में 76 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को अविश्वसनीय जीत दिला दी। इंग्लैंड की इस जीत में स्टोक्स महानायक साबित हुए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashes 2019: England breaks 91 year old own record to win over australia in 3rd match at leeds
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस संघर्षपूर्ण जीत के साथ इंग्लैंड ने अपना ही 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड ने 91 वर्ष पहले यानी 1928-29 में इंग्लैंड ने मेलबर्न में 332 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की थी।

Ashes 2019: England breaks 91 year old own record to win over australia in 3rd match at leeds
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत
 

लक्ष्य  बनाम     कहां    कब  
359 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019
332  ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1928/29
315  ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2001
305 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 1996/97

 
 

विज्ञापन
Ashes 2019: England breaks 91 year old own record to win over australia in 3rd match at leeds
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

चौथी बार 300 से ज्यादा का लक्ष्य सधा 
हेडिंग्ले में चौथी बार ऐसा हुआ जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (3/404, 1948), इंग्लैंड (4/315, 2001) और वेस्टइंडीज (5/322, 2017) ही ऐसा किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed