सब्सक्राइब करें

रहाणे ने खत्म किया दो साल का सूखा, शतक जड़कर भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 26 Aug 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane come back after two years, scored his 10th test hundred against west indies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के क्लासिक बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी हुई है। दरअसल, रहाणे ने विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई। 


 

Trending Videos
ajinkya rahane come back after two years, scored his 10th test hundred against west indies
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media

विंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने पहली पारी में (81) और दूसरी पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही रहाणे ने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया। उन्होंने दो साल बाल टेस्ट मैच में शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 132 रनों की पारी शतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajinkya rahane come back after two years, scored his 10th test hundred against west indies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

इसके बाद रहाणे ने कुल 17 टेस्ट मैच खेले लेकिन शतक नहीं जड़ पाए। मगर रविवार को विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रहाणे ने दो साल के इस सूखे को समाप्त किया और 242 गेंदों में पांच चौके की मदद से 102 रन की शानदार पारी खेली।

ajinkya rahane come back after two years, scored his 10th test hundred against west indies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

शतक ठोकने के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढा पाए। रहाणे ने दूसरी पारी में हनुमा विहारी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की शतकीय साझेदारी की। बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के 419 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में कैरेबियाई टीम 100 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed