फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Naseem Shah refuses to recognize Urvashi Rautela says I don't know anything about her video watch

Urvashi Rautela: नसीम शाह ने उर्वशी रौतेला को पहचानने से किया इनकार, कहा- मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता

Sat, 10 Sep 2022 05:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

उर्वशी ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में नसीम के साथ जो वीडियो शेयर किया था उसमें वह एक फ्रेम में थीं। वहीं, नसीम दूसरे फ्रेम में थे। दोनों एक साथ नहीं थे। उर्वशी द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किए जाने चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।

विज्ञापन
Asia Cup Naseem Shah refuses to recognize Urvashi Rautela says I don't know anything about her video watch
उर्वशी रौतेला, बाबर आजम और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों चर्चा में हैं। भारत के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने वाले नसीम ने पहले ही मैच में कहर बरपा दिया था। उसके बाद सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। उन्हें बेहतरीन खेल को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी उनकी फैन बन गईं। रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक एडिट किया हुआ वीडियो स्टोरी भी शेयर किया, लेकिन नसीम ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


उर्वशी ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में नसीम के साथ जो वीडियो शेयर किया था उसमें वह एक फ्रेम में थीं। वहीं, नसीम दूसरे फ्रेम में थे। दोनों एक साथ नहीं थे। उर्वशी द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किए जाने चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। अब नसीम ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उर्वशी के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


नसीम ने कहा, ''मुझे तो ऐसा कुछ नहीं पता, मैं तो मैदान पर खेलता हूं। इस तरह लोग वीडियो लोग भेजते रहते हैं। स्टेडियम में आकर जो भी मैच देखते हैं यह उनकी मेहरबानी है। मेरे लिए यह अच्छी बात है कि लोग पसंद कर रहे हैं। कोई भी अगर मेरे लिए आता है तो मैं कौन सा आसमान से आया हुआ हूं। मेरे अंदर ऐसा कुछ खास नहीं है। मुझे कुछ पता नहीं है कि उर्वशी कौन हैं और क्या है। मुझे नहीं पता वीडियो कहां से आया। इस सब चीजों को लेकर मेरी कोई योजना नहीं है। मैं सिर्फ अभी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन




नसीम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सात रन देकर दो विकेट झटके लिए थे। वहीं, भारत के खिलाफ सुपर-4 में वह महंगे साबित हुए। उन्होंने 45 रन देकर एक विकेट लिए थे। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed