फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिडनी के मैदान में आया पंत का तूफान, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड

Mon, 11 Jan 2021 01:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh pant played wonderful knock in sydney test, created several records and achieved many milestones
पंत और पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बावजूद सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनकी 118 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी से ही टीम का मनबोल बढ़ा और सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो पाया। चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौके-छक्के की बरसात कर दी। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतरे पंत ने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के साथ ही रिकॉर्डों का अंबार लगा दिया, उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। 

AUS vs IND Rishabh pant played wonderful knock in sydney test, created several records and achieved many milestones
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@ICC

पंत अब भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं। इसके अलावा वह अब फारुख इंजीनियर के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर हैं जिसने विदेशी जमीन पर 500 रन पूरे किए हैं। इंजीनियर ने वेस्टइंडीज में यह कारनामा किया था।

AUS vs IND Rishabh pant played wonderful knock in sydney test, created several records and achieved many milestones
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

भारत का यह युवा विकेटकीपर अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाला एशियाई विकेटकीपर भी बन गया है। पंत से पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही सैयद किरमानी के नाम था, जिन्होंने तब 471 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh pant played wonderful knock in sydney test, created several records and achieved many milestones
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऋषभ पंत नाथन लियोन की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। वह मात्र तीन रन से अपने शतक से चूक गए। इस मामले में भी उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टेस्ट की चौथी पारी में नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। पंत से पहले रोड मार्श और मुश्फिकुर रहीम के साथ भी ऐसा हो चुका है।

विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh pant played wonderful knock in sydney test, created several records and achieved many milestones
पुजारा और पंत की साझेदारी - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

बात करें पंत की सिडनी टेस्ट में खेली गई आज की पारी की तो उन्होंने आउट होने से पहले 118 गेंदों में 97 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन तूफानी छक्के भी लगाए। पंत ने पुजारा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed