फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत तो श्रीलंका की सबसे बड़ी हार, इस गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Sun, 27 Oct 2019 02:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
australia vs sri lanka: Kasun Rajitha bowled the most expensive spell in T20I history
कसुन रंजिता - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को एडिलेड में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रन से करारी शिकस्त दी। 


 

australia vs sri lanka: Kasun Rajitha bowled the most expensive spell in T20I history
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम नौ विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मैच वॉर्नर ने 56 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली।

australia vs sri lanka: Kasun Rajitha bowled the most expensive spell in T20I history
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है, जबकि श्रीलंका की यह सबसे बड़ी हार है। रनों के मामले में चौथी बार ऐसा है कि श्रीलंका को इतने बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है, जो अपनेआप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ये रनों के मामलों में आठवां सबसे बड़ा अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
australia vs sri lanka: Kasun Rajitha bowled the most expensive spell in T20I history
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वॉर्नर ने इस मैच में सेंचुरी लगाई। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह पहला शतक है। इसके अलावा मैच में श्रीलंका के गेंदबाज कसुन रंजिता ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगा स्पैल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में चार ओवरों में 75 रन लुटाए। 

विज्ञापन
australia vs sri lanka: Kasun Rajitha bowled the most expensive spell in T20I history
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले यह रिकॉर्ड टर्की के तुनाहन तुरन के नाम था। तुरन ने इसी साल अगस्त में चेक रिपब्लिक के खिलाफ चार ओवरों में 70 रन लुटाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed