{"_id":"5cc91cc4bdec22074857d819","slug":"australian-born-cricketer-alex-hepburn-jailed-for-five-years-over-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को मिली 5 साल की सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को मिली 5 साल की सजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 01 May 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वूस्टरशायर की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को यूके में रेप के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई गई है। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी पर 1 अप्रैल 2017 को महिला से रेप का आरोप लगा था। पिछले माह कोर्ट में चले रीट्रायल में यह साबित हो गया कि हेपबर्न ने अपने साथी खिलाड़ी के बेडरूम में सो रही महिला के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए।
2 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
हेयरफोर्स क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि हेपबर्न वॉट्सएप ग्रुप में चल रहे एक 'सेक्सुअल गेम' से प्रभावित था। जहां ग्रुप के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उसकी जानकारी ग्रुप में अपडेट करनी होती थी।
3 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता ने जूरी सदस्य को बताया था कि अंधेरे कमरे में उसे यह नहीं पता था कि वह 23 साल के हेपबर्न के साथ है, उसे लगा था कि वह जो क्लार्क के साथ सो रही है। उसने बताया कि हेपबर्न के बालों को छूने के अंदाज और ऑस्ट्रेलियाई उच्चारण में बात करने से पता लगा कि वह क्लार्क के साथ नहीं बल्कि हेपबर्न के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता के मुताबिक इस पर हेपबर्न उसकी खूबसूरती की तारीफ करने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाने लगा। मगर उसने मना कर दिया। हालांकि इसके बावजूद उसने जबरन उसके साथ सेक्स किया।
विज्ञापन
5 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
हेपबर्न को उसी महिला से जुड़े एक दूसरे आरोप के लिए क्लीन चिट दे दी गई थी, जो उसने 1 अप्रैल, 2017 को अपने अपार्टमेंट में टीममेट जो क्लार्क के साथ सहमति से यौन संबंध बनाए थे। अब पूरे मामले के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे इस होनहार ऑलराउंडर का करियर बर्बाद हो चुका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।