सब्सक्राइब करें

2019 विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान रहे मशरफे मुर्तजा निकले कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricket team ex captain Mashrafe Mortaza tests positive for coronavirus
मशरफे मुर्तजा - फोटो : pti

क्रिकेट विश्व कप 2019 में बांग्लादेश की अगुवाई करने वाले पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुर्तजा के छोटे भाई मोर्सालिन ने शनिवार को इस बाबत जानकारी दी। अब मुर्तजा को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। मोर्सोलिन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसी वजह से उनका टेस्ट कराया गया। नजीता आने के बाद उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

Trending Videos
Bangladesh cricket team ex captain Mashrafe Mortaza tests positive for coronavirus

बांग्लादेश के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक रहे मुुर्तजा सांसद भी है। 2018 में हुए आम चुनाव में उन्होंने नरेल-2 सीट पर 96 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर एकतरफा जीत अपने नाम की थी। वह प्रधानमंत्री शेख हसीन की अगुवाई वाली अवामी लीग का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh cricket team ex captain Mashrafe Mortaza tests positive for coronavirus
नफीस इकबाल - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों के पहले ही मुर्तजा ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था। अपने करियार में 36 टेस्ट मैच, 220 वन-डे और 54 टी-20 खेलने वाले मुर्तजा कोरोना पॉजिटिव होने वाले तीसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, उनके पहले पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल भी पॉजिटिव पाए गए थे।

Bangladesh cricket team ex captain Mashrafe Mortaza tests positive for coronavirus
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

वही पिछले महीने ही बांग्लादेश की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके अशीकुर रहीम को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना संक्रमित हैं। अफरीदी की तबीयत में सुधार है और वह तेजी से कोरोना की चपेट से बाहर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed