सब्सक्राइब करें

धोनी को 'आतंकवादी' कहकर चिढ़ाते थे दोस्त, आज निकल गए सबसे आगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 18 May 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
bihar teammate friend satya prakash says We used to call ms dhoni terrorist
एमएस धोनी

टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी के एक साथी ने उन दिनों को याद करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि जब वह माही को 'आतंकवादी' कहा करते थे।


 

Trending Videos
bihar teammate friend satya prakash says We used to call ms dhoni terrorist
ms dhoni out

जी हां, धोनी के उन दिनों के साथी सत्य प्रकाश ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम उन्हें आतंकवादी कहा करते थे। वह 20 गेंदों में 40-50 रन ठोक देते थे लेकिन जब वह देश के लिए खेलने लगे तो उन्होंने अपना दृष्टिकोण बदल दिया और वह संत बन गए। वह एक अच्छे सीखने वाले व्यक्ति हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bihar teammate friend satya prakash says We used to call ms dhoni terrorist
ms dhoni

सत्य प्रकाश ने आगे कहा, 'धोनी शायद ही कभी पहले  कप्तानी करते थे, लेकिन देखते ही देखते वह कैसे उस समय के महान खिलाड़ियों के कप्तान बने। वह हमेशा हिंदी में बोलते थे, लेकिन अब वे धाराप्रवाह अंग्रेजी में बोलते हैं। हम दोस्तों ने कभी उनकी क्षमता का अनुमान नहीं लगाया था।'

bihar teammate friend satya prakash says We used to call ms dhoni terrorist
dhoni-yuvraj

उन्होंने उनकी तारीफ में आगे कहा कि एमएस धोनी ने अपनी धमाकेदार हिटिंग के दम पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर धूम मचाई। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत चयनकर्ताओं और तत्कालीन भारत के कप्तान सौरव गांगुली का दिल जीता। जब उन्होंने राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया, तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी अगुआई में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीता, जिसमें 2007 (टी-20), 2011 (विश्व कप) और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

विज्ञापन
bihar teammate friend satya prakash says We used to call ms dhoni terrorist
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : file photo

बता दें कि फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में खड़गपुर में उनके रूम पार्टनर रहे धनबाद के क्रिकेटर सत्यप्रकाश कृष्णा का किरदार बॉलीवुड कलाकार संजय ने निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed