फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशांत शर्मा: लंबे बालों वाला दिल्ली का वह लड़का जिसने 18 बरस में इंडिया के लिए डेब्यू किया

Mon, 02 Sep 2019 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Sep 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Indian pacer Ishant Sharma and interesting facts about his life
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए पसीना बहा रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है। 2 सितंबर 1988 को जन्में इशांत सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 फीट 5 इंच की ऊंचाई की वजह से ही इशांत विश्व क्रिकेट में 'लंबू' के नाम से पहचाने जाते हैं। साथी क्रिकेटर तो ड्रेसिंग रूम में उन्हें इसी नाम से ही बुलाते हैं।



25 मई 2007 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू और 29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध एकदिवसीय पदार्पण करने वाले दिल्ली से आने वाले इस खिलाड़ी के करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों पर डालते हैं एक नजर...

Birthday Special of Indian pacer Ishant Sharma and interesting facts about his life
इशांत शर्मा का डेब्यू मैच - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे बालों वाले इशांत शर्मा पहली बार उस समय सुर्खियों में आए जब दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया वहां टेस्ट सीरीज खेल रही थी और इस बीच 18 साल के इशांत को तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की घोषणा कर दी गई। फिर इसके बाद यह खबर आई कि उन्हें वहां नहीं भेजा जा रहा।

युवा इशांत को लंबे समय तक इस मामले में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं थी। बाद में बीसीसीआई की ओर से यह कहा गया कि वह अभी घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें और अफ्रीका नहीं जा रहे। दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए सीरीज के बीच में चयनित होने के बाद भी रवाना होने का मौका गंवाने के 5 महीने बाद इशांत शर्मा को टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिल ही गया। उन्होंने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर शुरू किया।

Birthday Special of Indian pacer Ishant Sharma and interesting facts about his life
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत अपने दूसरे इंटरनेशनल टूर में ही चर्चा में आ गए जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे में गेंद को दोनों तरफ लहराने का हुनर दिखाया। इशांत की गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया पर्थ में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही, इसके बाद भी इशांत टीम इंडिया में जहीर खान के बाद नंबर दो के गेंदबाज बने रहे। धीरे-धीरे इशांत अपनी गति खोने लगे और जल्द ही वे टीम इंडिया में बने रहने के संघर्ष करते नजर आए, 2013 तक उन्होंने अपना 50 टेस्ट खेल लिया था, लेकिन तब उनका औसत बहुत ही खराब था। उनका आखिरी टी20 मैच 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Indian pacer Ishant Sharma and interesting facts about his life
कपिल देव और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्तों में लंबू के नाम से चर्चित इशांत शर्मा 2011 में सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट विकेट लेने पांचवें सबसे युवा गेंदबाज बने। जबकि 2013 में सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले टीम इंडिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बने। अपने 31वें जन्मदिन से ठीक पहले यानी 1 सितंबर को इशांत (156*) ने महान कपिल देव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। एशिया के बाहर यानी विदेशी सरजमीं पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इशांत अब अनिल कुंबले( 200 विकेट) के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
Birthday Special of Indian pacer Ishant Sharma and interesting facts about his life
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत शर्मा के नाम सिर्फ शानदार रिकॉर्ड ही दर्ज नहीं है, बल्कि कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। वन-डे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का संयुक्त रिकॉर्ड इशांत के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 30 रन लुटाए थे। इससे पहले युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 30 रन खर्च कर डाले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed