सब्सक्राइब करें

हो गया एलान, अब ओपो नहीं टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा बायजूस का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Jul 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Byju's replaces Oppo as Team India's official sponsor: BCCI
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media

बीसीसीआई ने गुरुवार को घोषणा की कि भारतीय क्रिकेटर सितंबर से अपनी आधिकारिक जर्सी पर नया ब्रैंड पहनकर खेलेंगे, क्योंकि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओपो ने प्रायोजन अधिकार 'ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म' बायजूस को स्थानांतरित कर दिए हैं। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'बायजूस मौजूदा टीम प्रायोजक ओपो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से सारे अधिकार हासिल कर लेगा।' 


 

Trending Videos
Byju's replaces Oppo as Team India's official sponsor: BCCI
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने कहा, 'बीसीसीआई को भारत के शीर्ष शिक्षा और लर्निंग ऐप बायजूस को पांच सितंबर 2019 से 31 मार्च 2022 तक आधिकारिक टीम इंडिया प्रायोजक बनने का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।' बीसीसीआई और ओपो के बीच 1079 करोड़ रुपये का पांच साल का करार 2017 में हुआ था। विराट कोहली और उनकी टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सत्र में नए ब्रैंड के नाम वाली जर्सी पहनेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Byju's replaces Oppo as Team India's official sponsor: BCCI
बायजूस लर्निंग एप - फोटो : सोशल मीडिया

एक सूत्र ने कहा कि यह स्थानांतरण तीन पक्षों ओपो, बेंगलुरु के बायजूस और बीसीसीआई के बीच करार है। मार्च 2017 में ओपो ने भारतीय टीम की पोशाक संबंधित पांच साल के प्रायोजन अधिकार के लिए विवो मोबाइल की 768 करोड़ रुपये की बोली को पछाड़ दिया था। इस करार के अंतर्गत ओपो प्रत्येक द्विपक्षीय मैच के लिए बीसीसीआई को 4.61 करोड़ रुपये और आईसीसी टूर्नमेंट मैच के लिए 1.56 करोड़ रुपये दे रहा था। 
 

Byju's replaces Oppo as Team India's official sponsor: BCCI
टीम इंडिया

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'प्रायोजन संबंधित किसी भी स्थानांतरण में रुचि लेने वाले पक्षों को समझौते की शर्तों के बारे में बीसीसीआई को सूचित करना होता है। बायजूस और ओपो ने इसी के अनुसार अपनी चर्चा के बारे में बता दिया है। बीसीसीआई को इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा क्योंकि नयी कंपनी पुरानी कंपनी जितनी ही राशि का भुगतान करेगी।' 

विज्ञापन
Byju's replaces Oppo as Team India's official sponsor: BCCI
बीसीसीआई

उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई में एक धारा ऐसी है जो प्रायोजन करार के स्थानांतरण को अनुमति देती है। इसमें एक गोपनीयता संबंधित उपबंध है कि वित्तीय समझौते के बारे में बात नहीं की जा सकती।' एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस स्थानांतरण से बोर्ड को फायदा भी हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed