{"_id":"5d3930b48ebc3e6cc17cb085","slug":"byju-s-to-become-indian-cricket-team-new-sponsor-as-oppo-backs-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब ओप्पो की जगह टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा यह नाम, नए प्रायोजक के साथ हुआ करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब ओप्पो की जगह टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा यह नाम, नए प्रायोजक के साथ हुआ करार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज दौरे के बाद सितम्बर से टीम इंडिया की जर्सी में चाइना की मोबाइल कंपनी ओप्पो (Oppo) का नाम हट सकता सकता है। मार्च 2017 में पांच साल तक 1079 करोड़ रूपए का करार करने वाली ओप्पो कंपनी अपने राइट्स इंडिया की बेंगलुरु स्थित कंपनी बाईजूस (Byju's) को दे सकती है जो कि शिक्षा और तकनीक के मामलों में ऑनलाइन ट्यूशन देती है।
2 of 5
टीम इंडिया की नई जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि ओप्पो ने यह निर्णय लिया है कि वो जल्द ही बाईजूस को टीम इंडिया के अधिकार दे देगा क्योंकि उसका मानना है की 2017 में टीम इंडिया की जर्सी की रकम बहुत अधिक थी जो की वर्तमान में कंपनी के पैमाने पर खरी नहीं उतर रही है।
3 of 5
टीम इंडिया
ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था। बायजू की स्थापना केरल के उद्यमी बायजू रविंद्रन ने की है और इंडस्ट्री में इसकी कीमत 38,000 करोड़ रुपये की है। थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड इसकी पैरंट कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बायजूस लर्निंग एप
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दो सप्ताह से ओप्पो कंपनी इस पर काम कर रही है। जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि वेस्टइंडीज दौर के बाद टीम इंडिया की जर्सी से ओप्पो का लोगो हट जायेगा और आगामी घरेलू साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम बाईजूस के लोगो वाली जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
5 of 5
बीसीसीआई
इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस डील में बीसीसीआई को उतनी ही रकम मिलेगी जितनी ओप्पो कंपनी दे रही थी। इसमें उसे कोई घाटा नहीं होने वाला है। ये डील मार्च 2022 तक चलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।