Video: मैदान पर बाल-बाल बचे पुजारा, वैगनर की बाउंसर गेंद से टूट गया हेलमेट का सेफ्टी गार्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में चेतेश्वर पुजारा बाल-बाल बच गए। मैच के दौरान वैगनर की एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी और उसका गार्ड टूट गया।

विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारत ने इस मैच में 122 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। इस दौरान टीम इंडिया के भरोसमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मैच में नील वैगनर की खतरनाक बाउंसर का सामना करना पड़ा जिसमें वह बाल-बाल बचे।

दरअसल भारत की पारी का 37वां ओवर नील वैगनर फेंक रहे थे। उस समय चेतेश्वर पुजारा उनके सामने थे। इस दौरान उनकी एक गेंद पुजारा के हेल्मेट पर लगी और उनके हेलमेट का सेफ्टी गार्ड चकनाचूर हो गया। पुजारा ने उनकी गेंद पर पुल शॉट लगाने की कोशिश की थी। इसके बाद फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।
Ouch..! #WTC2021 #pujara #kohli #Southampton #BCCI #WTC #helmet pic.twitter.com/hD04J1MRbo
— Shivu_bhuvan Msd (@shivu_kannadiga) June 19, 2021
चेतेश्वर पुजारा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यह 8 रन 54 गेंदों पर बनाए थे। पुजारा को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इस मैच में ये दूसरा मौका था जब किसी खिलाड़ी को गेंद लगी। इसके पहले 17वें ओवर में काइल जेमीसन की गेंद शुभमन गिल के हेलमेट पर लगी थी। खास बात ये रही गेंद लगने से किसी दोनों में से कई भी भारतीय बल्लेबाज चोटिल नहीं हुआ।
गिल के हेलमेट पर भी लगी थी गेंद
पुजारा से पहले पारी के 17वें ओवर में काइल जैमिसन की पांचवीं गेंद शुभमन गिल के हेलमेट पर लगी थी। अतिरिक्त उछाल को गिल पूरी तरह समझ पाते इससे पहले ही गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी। हालांकि, खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं आई।
First blow for pujara#WTCFinal2021 pic.twitter.com/5bYqE723yl
— nishikant thikekar (@nishikantn) June 19, 2021