फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheteshwar Pujara Retire: पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, 2023 WTC फाइनल रहा आखिरी मुकाबला

Sun, 24 Aug 2025 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसका एलान किया। इस भावुक नोट में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara retires from all formats of Indian cricket, announces by writing an emotional note
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI
भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसका एलान किया। इस भावुक नोट में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। पुजारा ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना... इसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है कि यह कितना खास था, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर अच्छी चीज का एक अंत होता है, और अत्यंत आभार के साथ मैं यह घोषणा करता हूं कि मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।'
Cheteshwar Pujara retires from all formats of Indian cricket, announces by writing an emotional note
रहाणे और पुजारा - फोटो : ANI
पुजारा ने लिखा भावुक कर देने वाला नोट
पुजारा ने नोट में लिखा, 'राजकोट के एक छोटे से शहर का रहने वाला मैं, बचपन में अपने माता-पिता के साथ सितारों को छूने का सपना देखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना संजोया। मुझे तब यह नहीं पता था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा। अनमोल अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्रेम, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका। मैं BCCI और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपने क्रिकेट करियर में अवसर और समर्थन दिया। मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजियो और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैं वर्षों तक हिस्सा रहा।'
Cheteshwar Pujara retires from all formats of Indian cricket, announces by writing an emotional note
पुजारा और रहाणे - फोटो : BCCI
पुजारा ने लिखा, 'मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता यदि मेरे मार्गदर्शकों, कोचों और आध्यात्मिक गुरु का मार्गदर्शन नहीं होता। उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा। मेरे सभी साथियों, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, विश्लेषकों, लॉजिस्टिक्स टीम, अंपायरों, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर्स, मीडिया कर्मियों और उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करते हैं ताकि हम इस खेल को खेल सकें। मेरे प्रायोजकों, भागीदारों और प्रबंधन टीम को, वर्षों से मुझ पर विश्वास जताने और मैदान के बाहर मेरा ध्यान रखने के लिए मैं आपका आभारी हूं। इस खेल ने मुझे दुनिया के कई कोनों में पहुंचाया और प्रशंसकों का जो जुनून और समर्थन मिला वह हमेशा एक स्थायी प्रेरणा रही है। जहां-जहां मैंने खेला, वहां मुझे जो प्यार और समर्थन मिला, उसने मुझे विनम्र बना दिया और मैं इसके लिए सदा आभारी रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara retires from all formats of Indian cricket, announces by writing an emotional note
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
पुजारा ने लिखा, 'निश्चित रूप से, यह सब कुछ संभव नहीं हो पाता अगर मुझे मेरे परिवार का अटूट त्याग और समर्थन नहीं मिला होता। मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी पूजा, मेरी बेटी अदिति; मेरे ससुराल पक्ष और मेरा पूरा परिवार, जिन्होंने इस यात्रा को सच में सार्थक बना दिया। अब मैं अपने जीवन के अगले चरण की ओर अग्रसर हूं, जहां मैं उनके साथ अधिक समय बिताना और उन्हें प्राथमिकता देना चाहता हूं। आप सभी के प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद!'
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara retires from all formats of Indian cricket, announces by writing an emotional note
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
2023 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
पुजारा हाल फिलहाल में इंग्लैंड दौरे पर कमेंट्री करते दिखे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में इंग्लैंड में ही खेला था। उनका आखिरी टेस्ट या यूं कहें अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को शिकस्त दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed