फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Batters Run Out on 99: जब बदकिस्मती का शिकार हुए दिग्गज बल्लेबाज! वनडे में 99 रन पर रन-आउट होने वाले पांच बैटर

Sun, 24 Aug 2025 10:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

आइए जानते हैं उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में, जो 99 रन पर रन-आउट होकर पवेलियन लौटे और क्रिकेट इतिहास में बदकिस्मती का शिकार हुए।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar last batter to get run-out on 99 in ODI; unfortunate list of batters to get run out on 99 ODI
वनडे रिकॉर्ड्स - फोटो : ANI
क्रिकेट में शतक से चूकना किसी भी बल्लेबाज के लिए कड़वा अनुभव होता है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी महज एक रन की दूरी पर रन-आउट हो जाए, तो यह और भी दर्दनाक पल बन जाता है। क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव बताता है कि खेल में किस्मत का भी बड़ा रोल होता है। आखिरी बार वनडे में 99 रन पर रन आउट की घटना 2007 में घटी थी। तब सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा हुआ था। आइए जानते हैं उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में, जो 99 रन पर रन-आउट होकर पवेलियन लौटे और क्रिकेट इतिहास में बदकिस्मती का शिकार हुए।

1. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

Sachin Tendulkar last batter to get run-out on 99 in ODI; unfortunate list of batters to get run out on 99 ODI
ग्रीम स्मिथ - फोटो : PTI
29 नवंबर 2002 को श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर ग्रीम स्मिथ 99 रन पर रन-आउट हो गए। ओपनिंग में अपनी मजबूती और कप्तानी की समझदारी से पहचाने जाने वाले स्मिथ ने वनडे करियर में लगभग सात हजार रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत करीब 38 का रहा और उन्होंने 10 शतक और 47 अर्धशतक जड़े। स्मिथ का खेलना सीधा-सादा था, लेकिन उनकी स्थिरता ने दक्षिण अफ्रीका को कई जीत दिलाई।

वनडे करियर

  • मैच: 197

  • रन: 6,989

  • औसत: 37.98

  • शतक: 10 | अर्धशतक: 47

  • स्ट्राइक रेट: 80.81

  • चौके: 788 | छक्के: 44

2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

Sachin Tendulkar last batter to get run-out on 99 in ODI; unfortunate list of batters to get run out on 99 ODI
सनथ जयसूर्या - फोटो : X
17 जनवरी 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ जयसूर्या 99 रन पर रन-आउट हो गए। विस्फोटक शुरुआत देने वाले जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाए। करीब 32 के औसत और 28 शतकों के साथ वे श्रीलंका के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। 90 से ऊपर का उनका स्ट्राइक रेट दर्शाता है कि उन्होंने पारंपरिक ओपनिंग को बदलकर आक्रामक क्रिकेट का रास्ता खोला।

वनडे करियर

  • मैच: 445

  • रन: 13,430

  • औसत: 32.36

  • शतक: 28 | अर्धशतक: 68

  • स्ट्राइक रेट: 91.20

  • चौके: 1500 | छक्के: 270

विज्ञापन
विज्ञापन

3. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

Sachin Tendulkar last batter to get run-out on 99 in ODI; unfortunate list of batters to get run out on 99 ODI
गिलक्रिस्ट - फोटो : Twitter
सात मार्च 2003 को श्रीलंका के खिलाफ गिलक्रिस्ट 99 पर रन-आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगभग 9,600 रन वनडे में बनाए। करीब 36 के औसत और 16 शतकों के साथ वे हमेशा टीम को तेज शुरुआत देते रहे। उनका स्ट्राइक रेट 97 के आसपास रहा, जो बताता है कि वे हर गेंदबाज पर दबाव बनाने में माहिर थे।

वनडे करियर

  • मैच: 287

  • रन: 9,619

  • औसत: 35.89

  • शतक: 16 | अर्धशतक: 55

  • स्ट्राइक रेट: 96.94

  • चौके: 1162 | छक्के: 149

विज्ञापन

4. इयोन मॉर्गन (आयरलैंड/इंग्लैंड)

Sachin Tendulkar last batter to get run-out on 99 in ODI; unfortunate list of batters to get run out on 99 ODI
इयोन मॉर्गन - फोटो : PTI
पांच अगस्त 2006 को स्कॉटलैंड के खिलाफ मॉर्गन 99 रन पर रन-आउट हुए। तब वह आयरलैंड के लिए खेल रहे थे। बाद में उन्हें इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया। इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप जिताकर इतिहास रचा। वनडे में उन्होंने 7,700 रन बनाए उन्होंने।लगभग 39 की औसत से रन बनाए और 14 शतक भी जड़े। इंग्लिश क्रिकेट को आक्रामक रूप देने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

वनडे करियर

  • मैच: 248

  • रन: 7,701

  • औसत: 39.29

  • शतक: 14 | अर्धशतक: 47

  • स्ट्राइक रेट: 91.16

  • चौके: 654 | छक्के: 220

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed