सब्सक्राइब करें

'स्टेन गन' ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड, बने द. अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Dec 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Dale Steyn becomes South Africa all-time leading Test wicket-taker surpasses Shaun Pollock 
Dale Steyn

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और 'स्टेन गन' नाम से मशहूर डेल स्टेन को शॉन पोलक ने बुधवार को देश का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज करार दिया। पोलाक का रिकार्ड तोड़कर ही स्टेन पर शीर्ष पर काबिज हुए। दरअसल, स्टेन ने बुधवार को सुपर स्पोर्ट पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन फखर जमान (12) को तीसरी स्लिप में कैच कराके 422वां टेस्ट विकेट हासिल किया। 

Trending Videos
Dale Steyn becomes South Africa all-time leading Test wicket-taker surpasses Shaun Pollock 
डेल स्टेन - फोटो : getty

फखर जमान के विकेट के साथ स्टेन के लिए तीन साल से अधिक के निराशाजनक समय का भी अंत हुआ। इस दौरान यह तेज गेंदबाज चोट के कारण 27 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाया। पोलक के नाम पर 108 टेस्ट में 23.11 की औसत से 421 विकेट दर्ज हैं। मौजूदा टेस्ट से पूर्व स्टेन के नाम 88 टेस्ट में 22.64 की औसत से 421 विकेट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dale Steyn becomes South Africa all-time leading Test wicket-taker surpasses Shaun Pollock 
डेल स्टेन - फोटो : twitter

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा जारी बयान में पोलक ने कहा, 'स्वदेश और विदेश दोनों जगह उसका प्रदर्शन उत्कृष्ट है। पिछले कुछ समय में उसे चोटों का सामना करना पड़ा है जो यह नहीं दर्शाता कि पूरे करियर के दौरान उसने कितनी अच्छी तरह अपने शरीर और फिटनेस का ख्याल रखा है। स्टेन का रिकार्ड उन्हें दक्षिण अफ्रीका का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बनाता है।'

बता दें कि स्टेन ने जैसे ही फखर जमां को तीसरी स्लिप में डीन एल्गर के हाथों कैच कराया वैसे ही टीम के साथियों ने बधाई देने के लिए उन्हें घेर लिए और नई गेंद के उनके जोड़ीदार कागिसो रबाडा ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।
 

Dale Steyn becomes South Africa all-time leading Test wicket-taker surpasses Shaun Pollock 
डेल स्टेन - फोटो : File

भारत में ग्रोइन की चोट के कारण टेस्ट के बीच से हटने से पूर्व स्टेन दिसंबर 2009 से नवंबर 2015 तक लगातार 48 टेस्ट खेले और इस दौरान उन्होंने 21.72 के औसत से 232 विकेट चटकाए। इस दौरान आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में उनका दबदबा रहा और वह रिकार्ड 263 हफ्तों तक शीर्ष पर रहे।

स्टेन ने जुलाई 2015 में 80वें टेस्ट में अपना 400वां टेस्ट विकेट हासिल किया और माना जा रहा था कि वह जल्द ही पोलाक का रिकार्ड तोड़ देंगे। स्टेन को हालांकि इसके बाद चार गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा जिसके कारण उनका इंतजार बढ़ गया।

विज्ञापन
Dale Steyn becomes South Africa all-time leading Test wicket-taker surpasses Shaun Pollock 
डेल स्

गौरतलब है कि भारत में ग्रोइन की चोट के बाद दिसंबर 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके कंधे में चोट लगी और इससे वापसी करने के कुछ दिनों बाद नवंबर 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके कंधे में और गंभीर चोट लगी जिसके कारण वह 15 टेस्ट नहीं खेल पाए।

जब लग रहा था कि वह पूरी तरह से उबर गए हैं जब भारत के खिलाफ इस साल जनवरी में पहले टेस्ट में उनके टखने में चोट लगी और वह टीम इंडिया के खिलाफ बाकी टेस्ट के अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेल पाए। स्टेन अब सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं। वह न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (431 विकेट) को पछाड़कर शीर्ष 10 में जगह बना सकते हैं। इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed