सब्सक्राइब करें

साल 2018 में वन-डे की 5 सबसे विस्फोटक पारियां, 'हिटमैन' और 'रन मशीन' में किसने मारी बाजी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Dec 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Year ender 2018: Top 5 hit ODI innings, who is superior virat kohli and rohit sharma 
rohit virat

नए साल आने को हैं और साल 2018 अपने अंतिम कगार पर है। साल 2018 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा। कोहली के नाम इस बरस टेस्ट और वन-डे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने टेस्ट में (1287*) और वन-डे में 1202 रन बनाए हैं। मगर हम बात करे रहे हैं साल 2018 में खेली गई वो टॉप 5 वन-डे पारियांः


 

Trending Videos
Year ender 2018: Top 5 hit ODI innings, who is superior virat kohli and rohit sharma 
fakhar zaman

फखर जमान (पाकिस्तान)
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेले गए 5 मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे वन-डे में 156 गेंदों में 24 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेली थी। उस मैच में इमाम-उल-हक (113) और फखर जमान (210*) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 304 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की थी। इस मैच में पाकिस्तान के 399 रन के जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 150 रन पर ही सिम गई थी। इस मैच को पाकिस्तान ने 244 रन से जीता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2018: Top 5 hit ODI innings, who is superior virat kohli and rohit sharma 
जो रूट और जेसन रॉय - फोटो : ESPN

जेसन रॉय (इंग्लैंड)
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने  151 गेंदों पर 16 चौके और 5 छक्के की मदद से 180 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उस मैच में जेसन रॉय और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी हुई थी। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकोट से हराया था।

Year ender 2018: Top 5 hit ODI innings, who is superior virat kohli and rohit sharma 
rohit sharma

रोहित शर्मा (भारत)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेले गए चौथे वन-डे में भारत ने विंडीज को 224 रन से करारी शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 153 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 137 गेंदों पर 20 चौके और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

विज्ञापन
Year ender 2018: Top 5 hit ODI innings, who is superior virat kohli and rohit sharma 
virat kohli - फोटो : pti

विराट कोहली (भारत)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से करारी मात दी थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 179 पर ही सिमट गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 159 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 160 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed