सब्सक्राइब करें
CSK Inning
40/1 (3.4 ov)
Ayush Mhatre 13(5)*
Sanju Samson 16 (11)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

फिर भड़के डैरेन सैमी, VIDEO में निकाली रंगभेद करने वाले खिलाड़ियों के लिए भड़ास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Jun 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Darren Sammy posts video on instagram, calls out teammates who racially abused him during SRH
डैरेन सैमी - फोटो : ट्विटर

रंगभेद मामले में BCCI और पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स की सफाई के बावजूद कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। सैमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया है।

Trending Videos
Darren Sammy posts video on instagram, calls out teammates who racially abused him during SRH
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल

सैमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा, 'मैं सारी दुनिया में खेला हूं। मुझे कई लोगों से प्यार मिला है। जिस भी टीम से मैं खेला हूं उसके ड्रेसिंग रूम से मुझे प्यार मिला है। यह सब लोगों पर लागू नहीं होता है। तो एक शब्द का अर्थ पता लगने के बाद मैं काफी गुस्से में था। तब मुझे याद आया कि SRH के लिए खेलते हुए मुझे इसी शब्द से पुकारा जाता था जो अश्वेतों के लिए अपमानजनक शब्द है। जब भी मुझे ऐसे पुकारा जाता मेरी टीम के साथी हंसने लगते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Darren Sammy posts video on instagram, calls out teammates who racially abused him during SRH
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं उन लोगों को मैसेज करूंगा। आप लोग जानते हो कि आप कौन हो। मैं पूछूंगा कि क्या जब तुम मुझे ऐसे बुला रहे थे तो क्या तुम्हारा इरादा बुरा था? सभी ड्रेसिंग रूम से मुझे बहुत प्यार मिला है। सबसे मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं, तो जिन्होंने ने भी मुझे इस शब्द से बुलाया जरा विचार कीजिएगा, चलिए बात करते हैं, अगर यह वाकई बुरी नीयत से कहा गया था तो मैं काफी निराश होऊंगा। मुझे इस शब्द से पुकारा जाता था तो मुझे लगता था कि इसका अर्थ मजबूत इंसान या ऐसा ही कुछ होता है। मुझे उस समय इसका अर्थ नहीं पता था।'

View this post on Instagram

So recently I discovered a word that I was being called was not what it actually meant I need some answers. So before I start calling out names I need these individuals to reach out and please tell me there’s another meaning to that word and when I was being called it,it was all in love. #blackandproud #blackandconfident #clarasboy #saynotoracism #stopracism #cricketer #stlucia

A post shared by daren (@darensammy88) on

Darren Sammy posts video on instagram, calls out teammates who racially abused him during SRH
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, डैरेन सैमी ने बीते दिनों खुलासा किया था कि, IPL में उन्हें और परेरा को 'कालू' कहकर बुलाया जाता था, इसका मतलब उन्हें अब पता चला है, जिसके बाद वह काफी गुस्से में हैं। बकौल सैमी, 'मुझे अभी 'कालू' का मतलब पता चला है। मुझे लगता था कि इसका मतलब मजबूत घोड़ा होता है, लेकिन मेरी पहले की पोस्ट इसका कुछ और अर्थ बता रही है और मैं गुस्से में हूं।' हालांकि इस दौरान सैमी ने किसी का नाम नहीं लिया था।

विज्ञापन
Darren Sammy posts video on instagram, calls out teammates who racially abused him during SRH
जॉर्ज फ्लॉयड की बेटी जियाना - फोटो : Instagram

पूरा मामला अमेरिकी में अफ्रीकी मूल के नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उठा था। पुलिस कस्टडी में इस अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद दुनियाभर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। क्रिकेटर डैरेन सैमी से पहले क्रिस गेल ने भी खुद को रंगभेद का शिकार बताया था। बेसबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल समेद दुनिया के हर खेल से जुड़े खिलाड़ी पूरे मामले में मुखरता से आगे आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed