सब्सक्राइब करें

नौ साल से लगातार बिना मंगाए हो रही पिज्जा की डिलीवरी, शख्स हुआ परेशान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Man from Antwerp Has Been Getting Free Pizzas Delivered To His Home For 9 Years Non Stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीवन में हमेशा कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है और उसमें कुछ ऐसी परेशानियां भी होती हैं, जो आश्चर्यचकित कर देती हैं। कुछ ऐसी ही परेशानी से घिरा हुआ है बेल्जियम के एंटवर्प में रहने वाला एक शख्स। दरअसल, नौ साल से हर रोज बिना मंगाए उसके घर पर पिज्जा आ रहा है। वह इससे इतना परेशान हो गया है कि उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की है, लेकिन उसकी ये समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। 

Trending Videos
Man from Antwerp Has Been Getting Free Pizzas Delivered To His Home For 9 Years Non Stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शख्स का नाम है जीन वेन लेंडघम, जो 65 साल के बुजुर्ग हैं। उनका कहना है कि वह कभी भी पिज्जा ऑर्डर नहीं करते हैं, लेकिन हर रोज कोई न कोई डिलीवरी ब्वॉय उनके घर पिज्जा देने आ जाता है। सबसे खास बात ये है कि पिज्जा की इस डिलीवरी का कोई खास समय नहीं है बल्कि डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा लेकर कभी भी आ जाता है। कभी-कभी तो आधी रात को भी। सिर्फ यही नहीं, एक बार तो उन्हें एक साथ 14 पिज्जा की डिलीवरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man from Antwerp Has Been Getting Free Pizzas Delivered To His Home For 9 Years Non Stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीन वेन बताते हैं कि बिना मंगाए आने वाले पिज्जा से वह काफी परेशान हैं और आश्चर्यचकित भी। वह कहते हैं कि इस पिज्जा ने उनकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी है। जब भी घर के बाहर उन्हें किसी स्कूटर की आवाज सुनाई देती है तो उन्हें लगता है कि कोई पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ही आया होगा। 

Man from Antwerp Has Been Getting Free Pizzas Delivered To His Home For 9 Years Non Stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीन वेन की एक दोस्त भी इसी परेशानी से परेशान हैं। उन्हें भी हर रोज बिना मंगाए पिज्जा मिलता है। ऐसे में दोनों में से किसी एक के पास भी जब पिज्जा पहुंचता है तो वह दूसरे को फोन कर बता देता है कि उसके पास भी पिज्जा आने वाला होगा। उनका मानना है कि ऐसा करने वाला जरूर उन दोनों का ही कोई दोस्त होगा, लेकिन उसके बारे में उन्हें पता नहीं है। 

विज्ञापन
Man from Antwerp Has Been Getting Free Pizzas Delivered To His Home For 9 Years Non Stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीन बताते हैं कि उन्होंने बिना मंगाए आने वाले पिज्जा को कभी स्वीकार नहीं किया, इसीलिए उन्हें उस पिज्जा के कभी पैसे नहीं देने पड़े। हालांकि इसके बावजूद उनके पास हर रोज पिज्जा पहुंच जाता है। अब ये कौन भिजवाता है और क्यों, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed