DC vs RR Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, अभिषेक और केएल राहुल के अर्धशतक
{"_id":"6a09b812173fb2fe880f2e3f","slug":"dc-vs-rr-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-rajasthan-royals-ipl-2026-62th-match-updates-2026-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RR Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, अभिषेक और केएल राहुल के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 17 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 197 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।
दिल्ली बनाम राजस्थान
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:39 PM, 17-May-2026
दिल्ली ने राजस्थान को हराया
मिचेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिर में आशुतोष शर्मा ने उपयोगी पारी खेली। वह पांच गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि दसुन शनाका ने एक सफलता अपने नाम की।11:15 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जायसवाल के हाथों स्टब्स के कैच कराया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अक्षर का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।11:06 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका केएल राहुल के रूप में शनाका ने दिया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को बोल्ड किया। वह 42 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।10:49 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों साहिल परख को कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब केएल राहुल का साथ देने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। केएल अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।10:37 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: अभिषेक 51 रन बनाकर आउट
अभिषेक पोरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें बृजेश शर्मा ने फरेरा के हाथों कैच कराया। अब केएल राहुल का साथ देने साहिल परख आए हैं।10:35 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: अभिषेक का अर्धशतक
अभिषेक पोरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: शुरुआती छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 72/0
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 38 और केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।10:11 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: पोरेल-राहुल की साझेदारी
अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राजस्थान को पहले विकेट की तलाश है।09:40 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं।09:26 PM, 17-May-2026