फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 85 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड, बना गई शर्मनाक रिकॉर्ड

Wed, 24 Jul 2019 06:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
england all out at 85 against ireland, their Shortest all out inngs in test for home
आयरलैंड vs इंग्लैंड - फोटो : social media

'अर्श से फर्श पर', बुधवार को लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। 16 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम 24 जुलाई को उसी लॉर्ड्स के मैदान पर शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई।

england all out at 85 against ireland, their Shortest all out inngs in test for home
टिम मुर्तघ - फोटो : social media

दो साल पहले ICC द्वारा टेस्ट नेशन का दर्जा मिलने के बाद आयरलैंड ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना शुरू किया। लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले के पहले ही दिन आयरलैंड ने अपनी गेंदबाजी से वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड सहित सभी को चौंका दिया।

england all out at 85 against ireland, their Shortest all out inngs in test for home
आयरलैंड vs इंग्लैंड - फोटो : social media

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 23.4 ओवर में 85 रन पर आल आउट हो गई। साथ ही इंग्लैंड की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 142 गेंदें खेली, जो अब तक के उनके इतिहास में घर में खेली गई सबसे छोटी पारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
england all out at 85 against ireland, their Shortest all out inngs in test for home
आयरलैंड vs इंग्लैंड - फोटो : social media

इसके अलावा इंग्लैंड के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब टेस्ट में लंच के पहले ही पूरी टीम आल आउट हो गई। इससे पहले मैच में इंग्लैंड के 43 रन पर सात विकेट गिर चुके थे और वो अपने सबसे कम स्कोर बनाने के करीब थी लेकिन सैम करेन के 18 और ओली स्टोन के 19 रनों की मदद से इंग्लैंड की टीम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बच गई।

विज्ञापन
england all out at 85 against ireland, their Shortest all out inngs in test for home
टीम मुर्तघ - फोटो : social media

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से जो डेनली ने सबसे अधिक 23 रन बनाए, वहीं आयरलैंड की तरफ से टिम मुर्तघ ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed