{"_id":"5d380f0f8ebc3e6cfd189323","slug":"team-india-captain-virat-kohli-says-i-am-as-friendly-with-kuldeep-yadav-as-i-am-with-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट का खुलासाः ड्रेसिंग रूम में नहीं रहा अब डांटने वाला माहौल, सभी दोस्त हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट का खुलासाः ड्रेसिंग रूम में नहीं रहा अब डांटने वाला माहौल, सभी दोस्त हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli kuldeep yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारियों में जुटी है। चयनकर्ताओं ने विंडीज दौरे पर कई युवा चेहरों को मौका दिया है। इनमें टीम के सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ कई युवा खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम शेयर करना का मौका मिला है। इस दौरे पर भी रोहित और विराट के साथ नए खिलाड़ी होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में युवाओं को लेकर विराट ने कहा कि वह नए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं।
2 of 4
श्रेयस अय्यर
विंडीज दौरे पर राहुल चाहर, नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। विराट ने कहा कि मैं उनसे कहता रहता हूं कि तुम्हारा करियर दो-तीन साल में और ऊंचाई पर जाएगा। खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए लगातार उनसे बात करता हूं। विराट कोहली ने कहा कि अगर आप प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, तो फिर कई चीजें आपका ध्यान भटका सकती हैं।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कोहली ने कहा कि मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई गलतियां की थीं। ड्रेसिंग रूम के माहौल पर उन्होंने कहा कि, ड्रेसिंग रूम का माहौल एक दम दोस्ताना है। युवा खिलाड़ी बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकते हैं। डांटने वाला माहौल अब तो चेंज रूम में है ही नहीं। मैं जितना दोस्ताना कुलदीप यादव के साथ हूं, उतना ही एम एस धोनी के साथ भी हूं। ऐसा माहौल है कि कोई भी किसी से कुछ भी कह सकता है। मैं तो उनके पास जाकर कहता हूं कि देख, मैंने ये गलतियां की हैं, तू मत कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shubhman gill
विराट ने पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ियों के बारे में कहा कि ये आपको हैरान करने वाले हैं। इनका आत्मविश्वास गजब का है। मैंने पहले भी कहा था कि 19-20 साल की उम्र में हम इसका आधा भी प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।' जिस तरह से युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।