फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलान का शतक, मॉर्गन की सबसे तेज फिफ्टी, इंग्लैंड ने इतिहास रचकर जीता चौथा टी-20

Fri, 08 Nov 2019 01:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
ENGvNZ: Malan hits Englands fastest T20 century, Fastest 50 for Morgan, England post record total
डेविड मलान (बाएं) और इयोन मॉर्गन (दाएं) - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेले गए चौथे मुकाबले में टी-20 क्रिकेट इतिहास बदला गया। नेपियर में हुए इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान ने जहां इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाया तो कप्तान इयोन मॉर्गन भी तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए।



इस मैच में जहां इंग्लैंड ने अपने टी-20 इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया तो जवाब में कीवी टीम ताश के पत्तों की तरह भरभरा गई। 76 रन के विशाल अंतर से यह मैच जीतते ही अंग्रेज सीरीज में 2-2 की बराबरी पर आ गए हैं। अब श्रृंखला का फैसला रविवार को खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में होगा।

ENGvNZ: Malan hits Englands fastest T20 century, Fastest 50 for Morgan, England post record total
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर

सबसे तेज टी-20 शतक ठोकने वाले इंग्लिश खिलाड़ी

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन डेविड मलान और कप्तान इयोन मॉर्गन ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 182 रन की साझेदारी की।

इंग्लैंड की इस सबसे बड़ी पार्टनरशिप के बूते ही इंग्लैंड जहां अपने टी-20 इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 242 बना पाया। डेविड मलान ने बल्ले ने जमकर आग उगली और वह सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए इस खब्बू खिलाड़ी ने महज 48 गेंदों में शतक (9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन) ठोका है।

इससे पहले इंग्लैंड टीम के सिर्फ एक बल्लेबाज ने शतक लगाया था, जिनका नाम एलेक्स हेल्स हैं। एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन अब डेविड मलान ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इंग्लैंड टीम के लिए इतिहास रच दिया है।

ENGvNZ: Malan hits Englands fastest T20 century, Fastest 50 for Morgan, England post record total
न्यूजीलैंड के खिलाफ इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर

शतक से चूके इयोन मॉर्गन

आतिशी अर्धशतक जमाने वाले इंग्लिश कप्तान शतक से महज 9 रन से चूक गए। 41 गेंद पर 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से मॉर्गन ने 91 रन की पारी खेली। हालांकि वह इंग्लैंड की ओऱ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। इयोन मॉर्गन ने जहां 21 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी तो 28 जून 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोस बटलर ने 22 गेंदों में यह कारनामा किया था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रवि बोपारा हैं, जिन्होंने 29 मार्चर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के ही विरुद्ध 23 गेंदों में पचासा जड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvNZ: Malan hits Englands fastest T20 century, Fastest 50 for Morgan, England post record total
डेविड मलान और इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड टीम का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टिम साउदी के नेतृत्व वाली कीवी टीम के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर के इस मैच में सिर्फ 3 विकेट खोए और 241 रन का विशाल स्कोर मेजबानों के सामने खड़ा कर दिया, जिसमें मलान ने 103 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मॉर्गन 91 रन बनाकर आउट हुए। 242 रन के विशाल लक्ष्य के आगे कीवी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 165 रन पर ही सिमट गई। स्पिनर पार्किंसन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed