{"_id":"5dc517498ebc3e5b044219c2","slug":"luxurious-gold-toilet-studded-with-more-than-40000-diamonds-spotted-at-trade-fair-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुद्ध सोने से बना है यह बुलेट-प्रूफ टॉयलेट, शीट पर लगे हैं 40 हजार से भी ज्यादा हीरे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शुद्ध सोने से बना है यह बुलेट-प्रूफ टॉयलेट, शीट पर लगे हैं 40 हजार से भी ज्यादा हीरे
कुछ लोगों के अंदर कुछ अलग और नया करने का जुनून सवार होता है और उसे वो करके ही दम लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है चीन में। यहां ट्रेड फेयर में एक ऐसा टॉयलेट पेश किया गया, जो पूरी तरह से सोने का बना हुआ है और सबसे खास बात कि इस टॉयलेट में कुल 334.68 कैरेट के 40,815 हीरे भी जड़े हुए हैं।
2 of 5
सोने और हीरे से बना टॉयलेट
- फोटो : ImagineChina/REX
इस अनोखे टॉयलेट को हांगकांग की अरोन शुम ज्वैलरी फर्म के लिए कोरोनेट ने डिजाइन किया है। इसकी कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये है। इस टॉयलेट की एक और खास बात है कि यह बुलेट-प्रूफ है।
3 of 5
सोने और हीरे से बना टॉयलेट
- फोटो : ImagineChina/REX
अरोन शुम ज्वैलरी फर्म का कहना है कि हमारी कोशिश है कि टॉयलेट में सबसे ज्यादा हीरे जड़ने की वजह से इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया जाए। अगर ऐसा होता है तो अरोन शुम का यह 10वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरे से बना गिटार और जूतियां
- फोटो : ImagineChina/REX
इससे पहले अरोन शुम 400 कैरेट हीरे से जड़ा एक गिटार और 10 हजार गुलाबी हीरे से जड़े जूतियां भी बना चुकी है। जहां हीरे जड़े गिटार की कीमत 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है तो वहीं हीरे जड़े जूतियों की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। इन्हें भी इस बार चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो में पेश किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में हांगकांग के एक कारोबारी ने अपना वॉशरूम बनवाने में दो अरब 70 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें शुद्ध सोने से बना एक टॉयलेट था। इसके अलावा वॉशरूम के टाइल्स पर भी सोने का पानी चढ़ाया हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।