विराट की गैर-मौजुदगी में टीम की कमान संभाल रहे रोहित ने राजकोट में अपना 100वां टी-20 मुकाबला खेला। दिल्ली की हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और हुआ भी ऐसा ही। रोहित ने इस मैच में छक्कों की झड़ी लगाते हुए भारतीय टीम को आसान जीत दिला दी। मुकाबले के बाद रोहित ने चहल को इंटरव्यू देते हुए मजाकिए अंदाज में कहा कि तू भी छक्के मार सकता है।
VIDEO: चहल ने पूछा कहां से आती है इतनी ताकत, रोहित बोले- तू भी मार सकता है छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच के बाद जब युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा से पूछा कि आखिर उनके अंदर आतिशी छक्के मारने की ताकत कहां से आती है तो इस पर सलामी बल्लेबाज ने जवाब देते हुए कहा कि छक्के मारने के लिए ताकत की जरूरत नहीं होती,तू भी बिना मसल के छक्के मार सकता है। गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के लिए टाइमिंग सबसे अहम है, इसके लिए आपके सिर का स्थिर होना बेहद जरूरी है। छक्के के लिए गेंद बैट के मिडिल में लगनी चाहिए। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर कोई भी बल्लेबाज आसानी से छक्के मार सकता है।
MUST WATCH: Chahal TV with the Hitman! 😎
From @ImRo45's 100th T20I to his 'secret' recipe to those monster sixes, this fun segment of Chahal TV has all the answers! 😀 @yuzi_chahal - by @28anand
Full Video here 👉👉 https://t.co/tPJpO7yDMo pic.twitter.com/HgEZXGgroF
मुकाबले के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब लग रहा था कि रोहित सिक्सर किंग (युवराज सिंह) के छह छक्कों की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने बांग्लादेशी गेंदबाज मोसाद्देक हुसैन के ओवर में शुरुआती तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए। उस समय रोहित की कोशिश छह छक्के लगाने की थी। लेकिन चौथी गेंद पर वह चूक गए, जिसके बाद उन्होंने एक रन लेने का फैसला किया।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में छह छक्कों की मदद से 85 रन की धुआंधार पारी खेली थी। इसी पारी की बदौलत भारत ने महज 15.4 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 10 नवंबर यानी रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।