{"_id":"5dc514d98ebc3e5b7b2993a3","slug":"lambretta-g325-electric-scooter-showcased-in-eicma-2019-could-be-launch-in-auto-expo-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EICMA 2019 में छाया Lambretta का इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में होगा लॉन्च!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EICMA 2019 में छाया Lambretta का इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में होगा लॉन्च!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Lambretta G325
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बजाज चेतक के बाद क्लासिक इटैलियन ब्रांड लंबरेटा (Lambretta) भारत में दौबारा वापसी की तैयारी कर रहा है। पिछले कई दिनों से ये खबरें लगातार आ रही थीं कि कंपनी वापसी की तैयारी कर रही है। वहीं इटली के मिलान शहर में चल रहे ECIMA 2019 में लंबरेटा को शोकेस किया। लंबरेटा की पेरेंट कंपनी Innocenti ने पिछले साल मुंबई में प्लांट लगाने का एलान किया था।
कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम G325
2 of 5
Lambretta G325 Electric
- फोटो : Social Media
EICMA में कंपनी ने लंबरेटा का फ्लैगशिप कॉन्सेप्ट पेश किया था। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम G325 रखा है, जो स्टील मोनोकॉक पर बना है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर में इंटरचेंजेबल साइड पैनल दिए हैं।
कई नए मॉडर्न एलिमेंट्स
3 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
इस रेट्रो स्टाइल स्कूटर में कई नए मॉडर्न एलिमेंट्स दिये गए हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर्स, एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट फेंडर के पास एयर-इनटेक स्पेस, आगे-पीछे जे जुआन डिस्क ब्रेक शामिल हैं। लंबरेटा में फ्लैटफुटबोर्ड के साथ फ्लैटसीट, रेक्टांगुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के आसपास असेंबली प्लांट
4 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
EICMA में कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकल पर फोकस कर रही है। इसके अलावा हाइड्रोजन को फ्यूल की तरह इस्तेमाल करने वाली टेक्नॉलजी पर भी फोकस कर रही है। लंबरेटा इंटरनेशनल की पेरेंट कंपनी इनोसेंटी के मुताबिक कंपनी मुंबई के आसपास इसका असेंबली प्लांट लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
स्कूटर्स इंडिया के पास अधिकार
5 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
वर्तमान में लंबरेटा को असेंबल करने के सारे अधिकार स्कूटर्स इंडिया के पास हैं। पहली बार लंबरेटा स्कूटर का इटली के मिलान में बनाया गया लेकिन बजाज और वेस्पा के आने के बाद आर्थिक संकटों के चलते इनोसेंटी ने लंबरेटा का प्रोडक्शन बंद कर दिया, और बाद में इसे लेलैंड मोटर्स ने खरीद लिया था और भारत में बेचना शुरू किया। लेकिन स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड बनने के बाद भारत सरकार ने इनोसेंटी से सारे अधिकार ले लिए और बाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल थ्री-व्हीलर विक्रम भी बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।