फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: लगातार छह छक्के उड़ा देते रोहित शर्मा, बराबर करना चाहते थे युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Fri, 08 Nov 2019 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Nov 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: Rohit Sharma wanted to hit 6 sixes in Mosaddeks over
रोहित शर्मा और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर

अपना 100 टी-20 इंटरनेशनल खेलने उतरे रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ रनों का तूफान ला दिया। राजकोट में गुरुवार शाम रोहित ने टी-20 करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। वे 10वीं बार 75+ रन की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 8 बार ऐसा कारनामा किया। इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान मैदान पर एक अलग ही अंदाज में दिखे और उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामख रुख अख्तियार किया। रोहित ने 6 छक्कों के सजी आतिशी पारी खेली और भारतीय टीम को आसान जीत दिला दी।

INDvBAN: Rohit Sharma wanted to hit 6 sixes in Mosaddeks over

लगाना चाहते थे युवराज सिंह की तरह लगातार छक्के

टी20 क्रिकेट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम छह गेंद पर छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह लगातार छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में 43 गेंद की अपनी पारी में रोहित ने 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 85 रन बनाए। इस बीच स्पिन गेंदबाज मोसादिक हुसैन की 3 लगातार गेंदों पर उन्होंने 3 छक्के भी जड़े। चौथी गेंद पर वह ऐसा करने से चूक गए और उसके बाद उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक बदल लिया।

INDvBAN: Rohit Sharma wanted to hit 6 sixes in Mosaddeks over
रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर

रोहित ने बताया क्यों बदला 6 छक्के लगाने का मन

इस बारे में उन्होंने चहल टीवी पर बात करते हुए कहा कि उनका इरादा तो छह छक्के मारने का था। 'जब मैंने तीन लगातार छक्के लगाए तो फिर मेरी कोशिश छह छक्के मारने की थी, लेकिन चौथी गेंद पर मैं चूक गया इसके बाद मैंने एक रन लेने का फैसला किया।'

मैन ऑफ द मैच रहे रोहित ने कहा, ‘मैंने हमेशा ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है। मुझे पता है कि राजकोट की पिच बल्लेबाजी की लिए अच्छी थी, जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजों सही नहीं थी। मैं चाहता था कि पिच पर रुककर और ज्यादा गेंद खेलूं। 2019 अब तक बहुत अच्छा रहा है। बस इसे अच्छी सफलता के साथ खत्म करना चाहता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN: Rohit Sharma wanted to hit 6 sixes in Mosaddeks over
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media

जब रोहित अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तो अमीनुल इस्लाम की गेंद को छक्का मारने के प्रयास में वह बाउंड्री लाइन के करीब कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने इस मैच में 43 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 85 रन की आतिशी पारी खेली। इसी पारी की बदौलत भारत ने महज 15.4 ओवर में बांग्लादेश से मिले 154 रन के लक्ष्य का हासिल करने में कामयाब हुआ। इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। सीरीज का अगला मैच रविवार को नागपुर में होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed