सब्सक्राइब करें

17 छक्के लगाकर इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, विश्व कप में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Eoin Morgan smashes 17 sixes in a innings and breaks Chris Gayle record
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने विश्व कप में छक्के का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मॉर्गन ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 17वां छक्का लगाते ही इंग्लिश कप्तान ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Trending Videos
Eoin Morgan smashes 17 sixes in a innings and breaks Chris Gayle record
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस गेल ने इसके पहले वर्ल्ड कप 2015 में एक मैच में 16 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल के अलावा रोहित शर्मा भी एक मैच में 16 छक्के जड़ चुके हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब की गेंद पर अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eoin Morgan smashes 17 sixes in a innings and breaks Chris Gayle record
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही आयरिश मूल का यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाना वाला पहला खिलाड़ी बन गया है। इयोन मॉर्गन ने 57 गेंदों में शतक ठोका है, जिसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इयोन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 148 रन बनाए।

Eoin Morgan smashes 17 sixes in a innings and breaks Chris Gayle record
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई

विश्व कप इतिहास की बात करें तो मॉर्नग सबसे तेज शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस सूची में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन 50 गेंदों के साथ शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल 51 और दक्षिण अफ्रीकी एबी डीविलियर्स 52 गेंदों के साथ क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Eoin Morgan smashes 17 sixes in a innings and breaks Chris Gayle record
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान मॉर्गन की इस तूफानी पारी के बूते ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर्स में 397/6 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर पाई। मॉर्गन के अलावा बेयरस्टो, रूट ने भी धुआंधार अर्धशतक जमाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed