सब्सक्राइब करें

वसीम जाफर ने कहा क्रिकेट को अलविदा, कभी टीम इंडिया के लिए करते थे ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 07 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Ex Indian opener Wasim Jaffer announces retirement from all forms of cricket
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

वसीम जाफर ने शनिवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल चुके मुंबई के इस खिलाड़ी ने 41 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा। भारतीय टीम के लिए 2000 में डेब्यू करने वाले जाफर ने 31 टेस्ट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक दोहरा शतक, पांच शतक और 11 अर्धशतकों के बूते 1944 रन बनाए थे।  2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट जोंस में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 212 रन की पारी खेली थी। हालांकि उन्हें सिर्फ दो ही वन-डे में खेलने का मौका मिला। 2008 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक्टिव हो गए। वहां उन्होंने जमकर बवाल मचाया। अपने पूरे करियर में वसीम जाफर ने 434 मैच (टेस्ट, वन-डे, प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए) खेलते हुए 72 शतक और 26, 213 रन बनाए।

Trending Videos

माने जाते हैं घरेलू क्रिकेट के भगवान

Ex Indian opener Wasim Jaffer announces retirement from all forms of cricket
वसीम जाफर

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले जाफर का जन्म 16 फरवरी 1978 को मुंबई में हुआ था। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज को डोमेस्टिक इंडियन क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। करीब दो दशक तक खेलने के बाद भी इस खिलाड़ी के भीतर कभी रन बनाने की भूख खत्म नहीं हुई।

1996/97 में मुंबई की ओर से अपना करियर शुरू करने वाले वसीम ने 9 दिसंबर 2019 को घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 41 साल की उम्र में 2019-20 का सीजन खेलते हुए जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले भारत के पहले और इकलौते क्रिकेटर बने थे।

यह कारनामा उन्होंने विदर्भ की ओर से आंध्र के खिलाफ किया था। इस सूची में उनके बाद सबसे ज्यादा रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड देवेंद्र बुंदेला के नाम है, जबकि अमोल मजूमदार 136 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड 40 शतक जड़ने वाले वसीम साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 11000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी नहीं हारा कोई फाइनल मुकाबला

Ex Indian opener Wasim Jaffer announces retirement from all forms of cricket
वसीम जाफर

जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2000 में द. अफ्रीका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला शतक नागपुर (2006) में लगाया था। वसीम जाफर ने पहला फाइनल 1996-97 सीजन में खेला था। मुंबई के लिए 18 साल खेलने के बाद उन्होंने 2015-16 में विदर्भ की तरफ से खेलना शुरू किया।

फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में खेले कुल 342 मैचों में उन्होंने 23,457 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास (57) और लिस्ट ए (10) दोनों मिलाकर जाफर ने 67 शतक लगाए हैं। वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी कोई फाइनल मुकाबला नहीं हारा है।

जाफर 1996-97 से 2012-13 के बीच 8 बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे और फिर लगातार दो बार से (2017-18, 2018-19) उन्होंने विदर्भ को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई। बीते सीजन भी उनके बल्ले से 11 मैचों में 69.13 की औसत से 4 सेंचुरी के साथ 1037 रन निकले थे।

बांग्लादेश के बल्लेबाजी सलाहकार

Ex Indian opener Wasim Jaffer announces retirement from all forms of cricket
वसीम जाफर

मई 2019 में वसीम जाफर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मीरपुर स्थित अपनी अकादमी के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था, उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 तक का है। बीसीबी ने उनके साथ एक वर्ष का अनुबंध किया था। शुरुआत में वह अंडर-16 और अंडर-19 आयुवर्ग के क्रिकेटरों को टिप्स देते थे। उसके बाद उन्हें भारत के एनसीए की तर्ज पर हाई परफोर्मेंस यूनिट का दायित्व सौंपा जाना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed