{"_id":"5e63152a8ebc3eeb464f286c","slug":"hardik-pandya-fail-on-final-departs-on-very-first-ball-reliance-1-looses-dy-patil-t20-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फाइनल में फेल हार्दिक पांड्या, पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट, टीम टूर्नामेंट भी हारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाइनल में फेल हार्दिक पांड्या, पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट, टीम टूर्नामेंट भी हारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या का आग उगलता बल्ला फाइनल मैच में शांत क्या हुआ उनकी टीम डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल ही हार गई। जी हां, इस टूर्नामेंट में दो आतिशी शतक समेत चार मैच में 86.7 की औसत से 347 रन बना चुके हार्दिक, शुक्रवार को फाइनल में पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिसका खामियाजा रिलायंस 1 को टूर्नामेंट गंवाकर उठाना पड़ा।
Trending Videos
2 of 7
फाइनल खत्म होने के बाद स्टेडियम
- फोटो : ट्वि्टर
खिताबी मुकाबले में रिलायंस 1 के सामने इंडियन ऑइल की टीम थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन ऑइल ने 20 ओवर में 194/5 रन बनाए। मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज तारे ने नाबाद 75 और सलामी बल्लेबाज सुवेश पारकर ने 63 रन ठोके। जवाब में रिलायंस 1 की टीम 20 ओवर में 183/7 रन ही बना पाई और फाइनल 11 रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
शिखर धवन
- फोटो : ट्वि्टर
रनों का पीछा करते हुए रिलायंस 1 के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 41 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। एक ओर से विकेट गिरते रहे, लेकिन 'गब्बर' दूसरा छोर संभाले रखे। सिद्धेश लाड ने 28 रन देकर तीन विकेट और आवेश खान ने इतने ही रन देकर दो बल्लेबाजों को पविलियन भेजा।
4 of 7
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
टीम की इकलौती उम्मीद वही थे। मगर उनके रन आउट होते ही रिलायंस 1 मैच से पूरी तरह बाहर हो गई। धवन ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए, उनके अलावा सौरभ तिवारी ने 31 रन बनाए। हार्दिक पांड्या सिद्धेश लाड की गेंद पर गोल्डन डक हुए।
विज्ञापन
5 of 7
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social Media
चोट से वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार भी रिलायंस 1 की ओर से खेल रहे थे, लेकिन एक बार फिर वह खाली हाथ ही रहे, उन्होंने चार ओवर में 13.5 की इकोनॉमी से 54 रन लुटा दिए। टूर्नामेंट विजेता टीम इंडियन ऑइल की ओर से सिद्धेश लाड और आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।