फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब ने हारा मैच...लेकिन क्रिस गेल की ईमानदारी फैंस का दिल जीत ले गई, देखिए VIDEO

Mon, 21 May 2018 05:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Fairplay at its best at IPL 2018 Chris Gayle act of a gentleman against CSK
सुपरसंडे को प्लेऑफ के लिए खेले गए एक बेहद अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई इस टक्कर में पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 53 रन से जीतना जरूरी था। मगर KXIP की टीम सीएसके को दिए अपने लक्ष्य 153 का बचाव नहीं कर सकी और 5 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
Fairplay at its best at IPL 2018 Chris Gayle act of a gentleman against CSK
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब 'करो या मरो' के इस मुकाबले में स्कोरबोर्ड पर कम से कम 200 रन बनाना चाहती थी। मगर उसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले तो दोनों ओपनर क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए। दूसरे ओवर में वह हो गया जो KXIP के फैन कभी नहीं चाहते थे।
 
Fairplay at its best at IPL 2018 Chris Gayle act of a gentleman against CSK
दरअसल, पहले ओवर में पंजाब ने सिर्फ सात रन बनाए थे। दूसरे ओवर में स्ट्राइक पर क्रिस गेल आ गए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर लुंगी एनगिडी की एक गेंद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में जा समाई। कैच आउट की हल्की सी अपील हुई जिसे अंपायर ने नकार दिया। मगर इसके पहले कि विपक्षी टीम डीआरएस के बारे में सोच भी पाती क्रिस गेल डगआउट की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fairplay at its best at IPL 2018 Chris Gayle act of a gentleman against CSK
मैदान पर कमेंटेटर से लेकर सोशल मीडिया पर फैंस तक सभी क्रिस गेल की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैें। किसी ने इसे खेलभावना की मिसाल बताया तो किसी ने लिखा कि क्रिस गेल तुमने दिल जीत लिया है। देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed