फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेल-राहुल जैसे सितारों से सजी KXIP इन कारणों से हुई IPL 2018 से बाहर, कुछ यूं गंवाया प्लेऑफ का टिकट

Mon, 21 May 2018 04:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab out from play off race of ipl 2018
kings eleven punjab

आईपीएल सीजन-11 में रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। पहले छह मुकाबलों में से पांच में जीत दर्ज कर पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी, लेकिन बाद के आठ मुकाबलों में से टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई। आइए जानते हैं बुरी तरह हारकर बाहर होने वाली पंजाब का इस सीजन में कैसा रहा सफर और किन कारणों से टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

kings eleven punjab out from play off race of ipl 2018
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज पंजाब की बल्लेबाजी में जान नहीं डाल सका। आरोन फिंच, मयंक अग्रवाल, करुण नायर और मिलर जैसे धांसू बल्लेबाजों का भी टीम को साथ नहीं मिला।

क्रिस गेल की छुट्टियां पड़ी भारी

kings eleven punjab out from play off race of ipl 2018
CHRIS GAYLE

केएल राहुल के जोड़ीदार क्रिस गेल ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीमों को चेतावनी दे डाली थी। हालांकि टीम के लिए कई अद्भुत पारी खेलने के बाद यह बल्लेबाज बीच में कहीं लापता हो गया और आखिरी मैचों में टीम के साथ जुड़ा, लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग-प्रीति विवाद

kings eleven punjab out from play off race of ipl 2018
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग

किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा और टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच हुए विवाद ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच शुरू हुई आपसी कहा-सुनी के बाद टीम के प्रदर्शन पर काफी फर्क पड़ा। प्रीति संग विवाद के बाद सहवाग ने मेंटर के पद से इस्तीफा देने की बात तक कह डाली थी।

विज्ञापन

कमजोर गेंदबाजी

kings eleven punjab out from play off race of ipl 2018
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ipl

आईपीएल के इस सीजन में शुरू से ही पंजाब के दो गेंदबाज मुजीब उर रहमान और एंड्र्यू टाय ने अपना जलवा बरकरार रखा। लेकिन इन दोनों गेंदबाजों के अलावा एक भी गेंदबाज सही समय पर विकेट लेने और रन रेट को पकड़कर गेंदबाजी करने में सफल नहीं हुआ। जबकि टीम में अंकित राजपूत और बरिंदर सरन समेत आर अश्विन जैसा अनुभवी गेंदबाज भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed