{"_id":"69e647e3f1929274050145c4","slug":"gujrat-titans-vs-mumbai-indians-stats-most-wickets-in-the-powerplay-in-ipl-2026-kagiso-rabada-tops-in-chart-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI: आईपीएल 2026 में पावरप्ले में रबाडा का दिख रहा जलवा, शुरुआती छह ओवर में निकाले हैं सर्वाधिक विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI: आईपीएल 2026 में पावरप्ले में रबाडा का दिख रहा जलवा, शुरुआती छह ओवर में निकाले हैं सर्वाधिक विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात टाइटंस के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। रबाडा आईपीएल 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
कगिसो रबाडा
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में अपना जलवा बिखेरा है। दक्षिण अफ्रीका के रबाडा इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने छह मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान अब तक सात विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनकी इकॉनोमी 9.92 की रही है। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया और रबाडा ने तीन विकेट लेकर गुजरात को शुरुआती सफलताएं दिलाई। यह पहली बार है जब रबाडा ने आईपीएल की किसी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट लिए हैं।
Trending Videos
आर्चर दूसरे स्थान पर मौजूद
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इस सीजन छह मुकाबलों में कुल छह विकेट अपने नाम किए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जैकब डफी पांच-पांच विकेट के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

मौजूदा आईपीएल सीजन में रबाडा का प्रदर्शन
रबाडा ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 रन देकर दो विकेट निकाले। उस मुकाबले में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रबाडा 32 रन देकर कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध उन्हें 54 रन लुटाकर एक विकेट निकाला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

रोहित नहीं कर सके वापसी
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में टाइटंस बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि दानिश मालेवर और कृष भगत ने डेब्यू किया है। रोहित शर्मा फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और वह लगातार दूसरे मैच में खेलने नहीं उतरे।

कमेंट
कमेंट X